जंग...मदद..अब शांति की बात: गाजा युद्ध शुरु होने के बाद से अमेरिका ने बीते दो साल में इजराइल को करीब 21 अरब डॉलर की सैन्य मदद मुहैया कराई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल -गाजा संघर्ष शुरु होने के बाद से अमेरिका ने इजराइल को दो साल में करीब 21 अरब डॉलर की सैन्य मदद मुहैया की है। मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है कि। ये मदद बाइडन प्रशासन और ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई है। अमेरिका के विदेश विभाग ने इस रिपोर्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं व्हाइट हाउस ने पेंटागन से इस संबंध में सवाल करने को कहा है।
आपको बता दें हमास के इजराइल पर हमले और गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाई को दो साल पूरे हो चुके हैं। हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था। जिसके बाद संघर्ष की शुरुआत हुई और यह अभी भी जारी है।
ब्राउन विश्वविद्यालय के वाटसन स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स द्वारा प्रकाशित 'कॉस्ट्स ऑफ वॉर' (युद्ध की लागत) नामक एक स्टडी में ये भी कहा गया है कि अमेरिका ने पिछले दो वर्षों में पश्चिम एशिया में सुरक्षा सहायता और विभिन्न अभियानों पर करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रकम खर्च की है।
Created On :   7 Oct 2025 12:10 PM IST