Bihar Assembly Election 2025: दरभंगा की अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर लड़ सकती हैं चुनाव? जानें खुद लोकगायिका का क्या है कहना?

दरभंगा की अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर लड़ सकती हैं चुनाव? जानें खुद लोकगायिका का क्या है कहना?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी अब राजनीति में कदम रख सकती हैं। मैथिली ठाकुर ने संकेत दिए हैं कि, आने वाले समय में वे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैदान में उतर सकती हैं। मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने बताया है कि, अगर उन्हें बीजेपी से टिकट मिलता है तो वो इस मौके को बिल्कुल भी गंवाना नहीं चाहेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना चाहेंगी। इसके बाद ये अटकलें लग रही हैं कि, वे दरभंगा की अलीनगर या बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

युवाओं के विकास के बारे में सोचना जरूरी- मैथिली

मैथिली ठाकुर ने इंटरव्यू में ये भी कहा है कि, बिहार में आने वाले कवक्त में युवाओं के विकास के बारे में सोचना बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया कि नित्यानंद राय और विनोद तावड़े जैसे विजनरी नेताओं से मिलने के बाद उनको लगा था कि बिहार लौटकर अपने क्षेत्र की सेवा करने का समय अब निकट आ गया है।

बिहार में वापसी करना चाहती हैं मैथिली ठाकुर

मालूम हो कि, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की तरफ से 5 अक्टूबर को एक्स पर एक तस्वीर शेयर की गई थी। उस तस्वीर में लिखा था कि, साल 1995 में लालू राज आने पर जिस परिवार ने बिहार छोड़ दिया था, उस परिवार की बिटिया मैथिली ठाकुर अब बदलते हुए बिहार की रफ्तार देखकर वापसी करना चाहती हैं।

कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव?

बिहार में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को चुनाव होगा और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जिसमें 123 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को गिनती होगी और नतीजे आएंगे।

Created On :   7 Oct 2025 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story