US-Greenland Tension: अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए उठाया बड़ा कदम, ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर बढ़ाया अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाले चेतानवी वाले कदम को तेज कर दिया है। उन्होंने यूरोप के कुल आठ मुल्कों पर टैरिफ का बम फोड़ दिया है। अब अमेरिका ग्रीनलैंड के मुद्दे पर रणनीति बदलते हुए टैरिफ के माध्यम से दबाव बढ़ाने में लग गया है। ट्रंप ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर यूरोप देशों ने कड़ा विरोध जताया था। आगामी दिनों में यूरोप से टकराव और तेज देखने को मिलने वाला है।
ट्रंप ने ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर की बड़ी घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जब तक अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं मिल जाती है, तब तक यूरोपीय सहयोगी देशों से आने वाले सामानों पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा। उनका मानना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए स्ट्रैटेजिक इंपोर्टेंस रखता है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बताया कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, फिनलैंड और ब्रिटेन से आने वाले सामानों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू हो जाएगा। इसके बाद 1 जून से यह टैरिफ 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक ग्रीनलैंड के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो जाता है।
ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों की तैनाती
ट्रंप की चेतावनी के बाद यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों को तैनात कर दिया है। इसे ट्रंप ने एक खतरनाक कदम बताया है। उन्होंने इस फैसले को टिकाऊ स्थिति को नुकसान होना बताया है। इस बीच डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के प्रस्तावों के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्रीनलैंड के भविष्य का फैसला वहां के नागरिक ही करें।
यूरोपीय संघ के कई प्रमुख देशों ने डेनमार्क का समर्थन किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका NATO के तहत किसी इलाके पर सैन्य कब्जा करता है तो इससे गठबंधन को बड़ा झटका लगा सकता है।
Created On :   17 Jan 2026 11:53 PM IST












