Iran-America Tension: क्या जल्द खुलने वाला है होर्मुज? ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या मानेंगे ट्रंप?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। खबरों के अनुसार, तेहरान ने एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध रोकने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को सीधे भेजने के बजाय मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हालात धीरे-धीरे सुधर सकते हैं। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि अमेरिका इस पर सहमत होगा या नहीं?
यह भी पढ़े -कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग के दौरान कैसा था मंजर? ट्रंप ने खुलकर की बात, हमलावर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
शांति प्रस्ताव में क्या है
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। इसके साथ ही सीजफायर बढ़ाने और युद्ध खत्म करने की भी बात कही गई है। अगर ऐसा होता है तो दुनिया में तेल की सप्लाई बेहतर हो सकती है।
यह भी पढ़े -मार्केट आउटलुक फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल
परमाणु वार्ता पर नई शर्त
बताया जा रहा है कि ईरान चाहता है कि अभी परमाणु मुद्दे पर बात न हो। उसका कहना है कि पहले समुद्री रास्ता खोला जाए और सभी आर्थिक पाबंदियां हटाई जाएं उसके बाद ही आगे की बातचीत शुरू होगी।
अमेरिका की अगली रणनीति
जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप अपनी टीम के साथ इस मुद्दे पर बड़ी बैठक करने वाले हैं। इसमें यह तय होगा कि अमेरिका ईरान के प्रस्ताव को मानेगा या कोई और कदम उठाएगा? अब देखना यह होगा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कब तक खुलता है?
Created On :   27 April 2026 12:09 PM IST












