US Firing: कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग के दौरान कैसा था मंजर? ट्रंप ने खुलकर की बात, हमलावर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग की घटना पर खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि गोली चलने पर वह तुरंत जमीन पर झुक गए और उनके साथ मेलानिया ट्रंप भी नीचे बैठ गईं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा टीम ने तेजी से काम किया लेकिन वह खुद हालात को समझना चाहते थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं आज की दुनिया में चिंता बढ़ाती हैं लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने अच्छा काम किया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को लगा 200 अरब का झटका, यूएस-ईरान की सुलह कराने की कोशिशों के बीच शहजाब के लिए आई बुरी खबर
फायरिंग के समय क्या हुआ
ट्रंप ने बताया कि जैसे ही गोली चली, वह तुरंत नीचे झुक गए। सुरक्षा टीम तुरंत एक्टिव हो गई। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहते थे कि आखिर हो क्या रहा है इसलिए थोड़ी देर रुके।
यह भी पढ़े -मार्केट आउटलुक फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल
हमलावर को लेकर जानकारी
ट्रंप ने कहा कि हमलावर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके अजीब व्यवहार के बारे में बता दिया था। उसका परिवार भी उससे परेशान था। ट्रंप की ओर से कहा गया कि पहले वह धर्म को मानता था लेकिन बाद में उसके विचार बदल गए और वह उसके खिलाफ हो गया। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें चोट लगने का डर नहीं था। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं और हमें इसे समझकर ही जीना पड़ता है।
मेलानिया और सुरक्षा पर बयान
ट्रंप ने कहा कि मेलानिया ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की और कहा कि बड़े कार्यक्रमों में ऐसे खतरे होते हैं लेकिन इस बार सुरक्षा मजबूत रही।
Created On :   27 April 2026 9:34 AM IST













