Iran-Israel War: ईरान के राष्ट्रपति भवन पर इजरायल का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट में कोहराम!

ईरान के राष्ट्रपति भवन पर इजरायल का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट में कोहराम!
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। हाहाकार के बीच इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच ईरान पर बहुत बड़ा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन पर हवाई हमले को अंजाम दिया है। इसी के साथ ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमारत पर भी एयरस्ट्राइक की गई है।

सैन्य कार्रवाई और ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान की युद्ध क्षमता को कमजोर करना है। जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर आगे कौन कंट्रोल करेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया को बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा। इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।मध्य पूर्व के 14 देशों में मौजूद अमेरिकियों को अलर्ट जारी किया गया है। हजारों लोग वहां फंसे हुए हैं। कई जगह हवाई अड्डे बंद हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दूतावास लगातार लोगों से संपर्क में हैं और सुरक्षित रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत का बड़ा बयान

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत की स्थिति काफी अच्छी है क्योंकि देश के पासकच्चे तेल, LPG और LNG उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, भारत के पास अगले 25 दिनों का कच्चे तेल है और 25 दिनों का उत्पाद भंडार है, जिसमें ट्रांसपोर्ट में मौजूद माल भी शामिल है।

ईरान का बड़ा हमला

ईरान ने दुबई में बड़ा हवाई हमला किया। उसने उस ठिकाने को निशाना बनाया जहां अमेरिकी मिलिट्री अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, इस एयरस्ट्राइक से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Created On :   3 March 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story