Israel Iran War: इजराइल-अमेरिकी हमलों में ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद इबन अल रेजा की भी मौत, दो दिन पहले संभाला था पद

इजराइल-अमेरिकी हमलों में ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद इबन अल रेजा की भी मौत, दो दिन पहले संभाला था पद
इजराइल-अमेरिका के हमलों से ईरान विनाश के कगार पर हैं। इस युद्ध से मीडिल ईस्ट पूरी तरह से दहला उठा है। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के कई नेताओं और सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है

डिजिल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका के हमलों से ईरान विनाश के कगार पर हैं। इस युद्ध से मीडिल ईस्ट पूरी तरह से दहला उठा है। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के कई नेताओं और सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस बीच अब खबर है कि ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री माजिद इबन अल रेजा की भी मौत हो गई है। ईरान ने दो दिन पहले ही उन्हें कार्यवाहक रक्षा मंत्री पद के रूप में नियुक्त किया था। इस खबर की पुष्टि इजराइल के एक न्यूज चैनल 12 ने की है।

यह भी पढ़े -खाड़ी देशों में जंग के बीच PM मोदी ने ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर की चर्चा

पीएम मोदी ने कुवैत-ओमान के नेताओं से की बात

मीडिल ईस्ट में तनाव के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र के दो बड़े नेताओं से बातचीत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने खाड़ी देशों में हुए हमले और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की है।

पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से भी चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने इन देशों में हुए हमलों पर चिंता जताई है। उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है।

वहीं, पश्चिम एशिया में भी तनाव जारी है। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से बयान में साफ किया गया है कि भारत संवाद और कूटनीति से समाधान को दोहराता है। भारत संघर्ष के जल्द से जल्द खत्म होने के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसमें कई जानें जा चुकी हैं,जिसको लेकर भारत ने गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर! करोड़ों बैरल तेल की होती है यहीं से सप्लाई, जानें भारत और ड्रैगन को क्या होगा नुकसान?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने में, क्षेत्र में स्थिति लगातार और काफी बिगड़ गई है। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा है। जिनकी सुरक्षा की चिंता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।साथ ही कहा गया कि देश के व्यापार और ऊर्जा की सप्लाई चेन भी इसी इलाके से होकर गुजरती है। ऐसे में किसी भी बड़े व्यवधान से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा। भारत की ओर से व्यापारिक जहाजों पर हमले का कड़ा विरोध जताया गया। यह भी जोड़ा गया कि हाल में कई ऐसे अटैक में भारतीय नागरिक जान गंवा चुके हैं या लापता हैं।

Created On :   3 March 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story