Iran Israel War: यूएई में फंसे हुए भारतीयों के लिए भारत ने एडवाइजरी की जारी, सतर्क रहने की रखी अपील

यूएई में फंसे हुए भारतीयों के लिए भारत ने एडवाइजरी की जारी, सतर्क रहने की रखी अपील
मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है। इसी बीच भारत ने यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही अभी कुछ दिनों तक तनाव थमने के आसार कम नजर आ रहे हैं। वहीं, सऊदी अरब में मौजूदा क्षेत्रीय हाल को देखकर रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां पर रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एंबेसी ने भारतीयों से अपील की है कि सभी भारतीय सुरक्षित रहें और स्थानीय प्रशासन की तरफ से सुरक्षा निर्देश का भी सख्ती से पालन करें।

भारतीयों से सतर्क रहने की करी अपील

एडवाइजरी में कहा गया है कि सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना होगा। साथ ही स्थानीय प्राधिकरणों व दूतावास की तरफ से जारी निर्देशों का पालन भी करना होगा।

उड़ान सेवाएं हुईं शुरू

रियाद और जेद्दा से भारत के लिए कई एयरलाइंस ने अपनी सर्विसेज शुरू कर दी हैं। भारत लौटने के इच्छुक नागरिक उपलब्धता की जांच कररके उड़ानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

भारतीय दूतावास, रियाद:

00-966-11-4884697

00-966-542126748 (व्हाट्सएप)

800 247 1234 (टोल-फ्री)

ईमेल- cw।riyadh@mea।gov।in

भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा:

+966 536209704 (व्हाट्सएप)

00 966 126648660 / 00 966 12 2614093 (लैंडलाइन)

+966 556122301 (मोबाइल)

800 244 0003 (टोल-फ्री)

ईमेल- conscw।jeddah@mea।gov।in, vclab।jeddah@mea।gov।in

3 मार्च 2026 को जारी हुई एडवाइजरी

यह एडवाइजरी 3 मार्च 2026 को रियाद से जारी की गई है। भारतीय समुदाय से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की भी अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ध्यान दें।

CBSE के एग्जाम कैंसल

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे क्षेत्रीय हालात की वजह से, CBSE ने कुवैत में 05.03.2026 और 06.03.2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। इसकी नई तारीख बाद में बताई जाएगी। इसके अलावा, 05.03.2026 को रिव्यू करने के बाद, CBSE 07.03.2026 के बाद होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल पर सही फैसला लेगा। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें और ऑफिशियल घोषणाओं को ध्यान से फॉलो करें।

Created On :   3 March 2026 10:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story