Israel-Iran War: जंग के बीच यूरोप को मिली ईरान की चेतावनी, दखलअंदाजी की तो माना जाएगा 'एक्ट ऑफ वॉर'

जंग के बीच यूरोप को मिली ईरान की चेतावनी, दखलअंदाजी की तो माना जाएगा एक्ट ऑफ वॉर
ईरान ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि अमेरिका औऱ इजरायल अगर सैन्य कार्रवाई में शामिल होते हैं तो उसको एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्रालय की तरफ से यूरोप के देशों को इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ यूएस-इजरायल कैंपेन में हिस्सा ना लेने के लिए चेताया है। उन्होंने कहा है कि अगर यूरोप दखलअंदाजी करता है तो उसको एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वो इजरायल और अमेरिका के हमलों में डिफेंसिव एक्शन के नाम पर शामिल होते हैं, तो इसको ईरान के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है।

डिफेंसिव एक्शन की बात पर आया बयान

ये बयान ऐसे में समय में आया है जब अन्य देशों ने ईरान की मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करने के लिए 'डिफेंसिव एक्शन' की बात कही थी। इस पर ईरान ने सभी देशों को धमकी दी है, जिनमें जर्मनी, ईरान, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश शामिल हैं। बता दें, जर्मनी, फ्रांस और यूके ने रविवार को कहा कि वे 'ईरान की मिसाइल और ड्रोन को उनके सोर्स पर फायर करने की क्षमता को खत्म करने के लिए उसी हिसाब से डिफेंसिव एक्शन ले सकते हैं।' वहीं, यूरोपीय देशों ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वे सीधे युद्ध में शामिल नहीं हैं, लेकिन अमेरिका को अपनी बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं।

यूरोपीय यूनियन संयम बरतने की करी अपील

यूरोपीय यूनियन ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन ब्रिटेन ने अमेरिकी फोर्सेस को अपनी बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। इस बीच ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता भी बढ़ गई है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि अगर फ्रांस के सहयोगी देश मदद मांगते हैं, तो फ्रांस उनकी रक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर फ्रांस हस्तक्षेप करने का अधिकार रखता है।

Created On :   3 March 2026 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story