Israel-Hamas Deal: शांति का नया रास्ता! गाजा में नई सरकार बनाने की तैयारी? समझिए इजरायल संग समझौते की बड़ी बातें

यह भी पढ़े -ईरान का दावा अल अजराक एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को बनाया निशाना, तीन एफ-35 विमान किए नष्ट
हमास छोड़ेगा हथियार
इस योजना के अनुसार हमास अपने हथियार एक साथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे सौंपेगा। इस काम की निगरानी एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल करेगा। बताया गया है कि पूरी प्रक्रिया पूरी होने में कई महीने लग सकते हैं। गाजा में बनी सुरंगों को भी बंद किया जाएगा ताकि आगे किसी तरह का खतरा न रहे।
इजरायल की सेना धीरे-धीरे हटेगी
समझौते में कहा गया है कि जब हथियार छोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तब इजरायल की सेना भी गाजा से वापस जाएगी। इसके बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय बल और नई फिलिस्तीनी पुलिस संभालेंगे। इस दौरान गाजा में दोबारा सामान्य व्यवस्था बनाने की कोशिश होगी।
नई सरकार बनाने की तैयारी
योजना में गाजा के लिए नई फिलिस्तीनी सरकार बनाने की भी बात कही गई है। यह सरकार प्रशासन चलाएगी और लोगों के जरूरी काम देखेगी। नई पुलिस को अंतरराष्ट्रीय टीम ट्रेनिंग देगी। वहीं, हमास ने कहा है कि समझौता तभी आगे बढ़ेगा जब इजरायल भी अपनी तय जिम्मेदारियां पूरी करेगा और सैन्य कार्रवाई कम करेगा।
Created On :   1 Aug 2026 3:54 PM IST












