केन्या के गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग का तांडव: 16 छात्राओं की मौत, 79 घायल, 8 साल में तीसरी घटना

16 छात्राओं की मौत, 79 घायल, 8 साल में तीसरी घटना
केन्या में गुरुवार (28 मई, 2026) को बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। सेंट्रल इलाके स्थित एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग लगने से 16 छात्राओं की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केन्या में गुरुवार (28 मई, 2026) को बड़ी आगजनी घटना सामने आई है। सेंट्रल इलाके स्थित एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग लगने से 16 छात्राओं की मौत हो गई। वहीं, 73 लोग घायल हो गए हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी साझी की। उन्होंने बताया कि गुरुवार तड़के लगभग 1 बजे गिलगिल इलाके के उतुमिशी गर्ल्स एकेडमी सीनियर स्कूल में आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि, इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को 2 घंटे बाद मिली।

गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग से 16 छात्राओं की मौत

इस संबंध में केन्य रेड क्रॉस ने बताया कि इस हादसे के फौरन बाद राहत और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। जहां एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग लगने के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटना के बारे में लोकल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 पुलिसकर्मी आसपास के इलाकों में उन छात्राओं की तलाश कर रहे हैं, जो आग लगने के बाद डरकर स्कूल से भाग गई थीं।

केन्या में 8 सालों में तीसरी घटना

बता दें, इससे पहले भी केन्या के स्कूलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर मामलों में आग लगने की वजह बिजली की खराबी और आगजनी माना गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने बताया कि कुछ घटनाओं में छात्र खराब सुविधाओं और सख्त अनुशासन के विरोध में आग लगा देते हैं।

साल 2001 में मचाकोस काउंटी के एक स्कूल में लगी आग का मामला सामने आया था। इसमें 67 छात्रों की मौत हुई थी। वहीं 2017 में राजधानी नैरोबी के एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की जान गई थी। 2024 में भी मध्य केन्या के एक स्कूल में आग लगने से 21 छात्रों की मौत हो गई थी।

Created On :   28 May 2026 3:05 PM IST

Tags

Next Story