जापान में 6.3 तीव्रता का आया भूकंप , किसी के हताहत होने नहीं हैं खबर
By - IANS News |4 Jan 2022 5:35 AM GMT
आपदा जापान में 6.3 तीव्रता का आया भूकंप , किसी के हताहत होने नहीं हैं खबर
हाईलाइट
- मौसम विभाग ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के ओगासावारा द्वीप समूह में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप सुबह 6.09 बजे आया, जिसका केंद्र 27.1 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.5 डिग्री पूर्व देशांतर पर और 70 किमी की गहराई पर था। जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ओगासावारा द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भूकंप की तीव्रता पांच दर्ज की गई। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
(आईएएनएस)
Created On :   4 Jan 2022 8:30 AM GMT
Next Story