लॉकडाउन में मेयर कर रहा था पार्टी, पकड़े जाने पर मरने का नाटक कर ताबूत में लेट गया

Peru town mayor lies in coffin and pretend to be dead after police catch him breaking lockdown rule
लॉकडाउन में मेयर कर रहा था पार्टी, पकड़े जाने पर मरने का नाटक कर ताबूत में लेट गया
लॉकडाउन में मेयर कर रहा था पार्टी, पकड़े जाने पर मरने का नाटक कर ताबूत में लेट गया

डिजिटल डेस्क, लीमा। पेरू (Peru) से एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां तंतारा (Tantara) कस्बे के मेयर जेमिए रोलांडो (Mayor Rolando Urbina) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक अजीबो-गरीब तरीका अपनाया। उन्होंने मरने का नाटक किया और ताबूत में लेट गए। रोलांडो पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

डेली मेल के अनुसार मेयर जेमिए रोलांडो ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पार्टी की थी। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद सोमवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। तब वह ताबूत में लेटे थे और मास्क लगा रखा था। पुलिस ने कहा कि मेयर ने कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग और कानूनों का उल्लंघन किया है। वहीं गिरफ्तार होने के समय भी नशे में थे। 

अधिकारियों ने कहा, जब पुलिस रोलांडो को गिरफ्तार करने पहुंची। वह तुंरत ताबूत में लेट गए। काफी नौटंकी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों ने पहले भी मेयर जेमिए पर कोरोनावायरस के खतरे पर लापरवाही बरतने और शहर में सुरक्षा सावधानियों को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। 
 

 

 

Created On :   22 May 2020 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story