दुबई के किंग की छठवीं बीवी ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ फरार, साथ ले गईं 271 करोड़

दुबई के किंग की छठवीं बीवी ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ फरार, साथ ले गईं 271 करोड़
हाईलाइट
  • जॉर्डन के पूर्व शासक की बेटी हैं हया
  • बेटी और बेटे को भी ले गईं साथ
  • लंदन में बीता है बचपन

डिजिटल डेस्क, लंदन। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी हया बिंत अल हुसैन 271 करोड़ रुपए लेकर पिछले हफ्ते दुबई से फरार हो गईं, उनके साथ उनकी बेटी शेखा अल जलिला और शेख जायद भी हैं। एक ब्रिटिश मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हया इस समय लंदन में हैं और तलाक की अर्जी देने वाली हैं।

शेख और हया के बीच जायदाद विभाजन और बच्चों के संरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका केस इस वक्त अदालत में है, महीने के आखिर में केस की सुनवाई शुरू होने वाली है। राजकुमारी हया ने बकिंघम पैलेस गार्डन में आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत कई सौ करोड़ है। हया अपने बच्चों के साथ ऐश की जिंदगी जी रही हैं।

हया, मोहम्मद शेख की छठवीं पत्नी हैं, बता दें कि पिछले साल शेख मोहम्मद की बेटी शेखा लतीफा ने देश से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद हया और शेख केब बीच रिश्ते खराब हो गए थे। शेखा लतीफा को भारतीय सीमा के पास सेना ने रोक लिया था और वापस दुबई भेज दिया, लतीफा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने बताया था कि उसे कैद करके रखा जा रहा है।

1974 में जन्मीं हया का बचपन ब्रिटेन में बीता है, उन्हें वहीं रहना पसंद है। हया जॉर्डन के शासक रहे किंग हुसैन की बेटी हैं, हया के सौतेले भाई इस समय जॉर्डन के शासक हैं। हया ने संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद के साथ 10 अप्रैल 2004 को निकाह किया था, उस समय शेख की उम्र 53 और हया की 30 साल थी।

 

 

 

 

 

Created On :   5 July 2019 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story