Russia Ukraine War: फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की हुई मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की हुई मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर हुई चर्चा
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हुई। इसके पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच चर्चा बेहद अच्छी रही।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हुई। इसके पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच चर्चा बेहद अच्छी रही। ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात फ्लोरिडा में हुई।

ट्रंप ने मुलाकात को लेकर कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया, "यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से आज रविवार (28 दिसंबर, 2025) को दोपहर 1 बजे होने वाली मेरी बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरी टेलीफोन पर एक बेहद अच्छी और प्रोडक्टिव बातचीत हुई। यह बैठक फ्लोरिडा में मार-ए-लागो के मुख्य डाइनिंग रूम में होगी। प्रेस को भी आमंत्रित किया गया है। इस विषय पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद! राष्ट्रपति DJT।"

इस बैठक का उद्देश्य

ट्रंप और पुतिन के बीच हुई मुलाकात के एक घंटे पहले जेलेंस्की से अमेरिका राष्ट्रपति ने फोन पर बातचीत की। यह बैठक रूस यूक्रेन को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से हुई थी। हालांकि, दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी गंभीर मतभेद चल रहे हैं। रूस यूक्रेन पर लगातार सैन्य दबाव बनाए हुए हैं।

मीटिंग से पहले रूस ने किया बड़ा हमला

गौरतलब है कि इस बैठक के पहले शनिवार को रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया था। इस हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य हिस्सों को निशाना बनाया गया और सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। इस हमले में कीव के कुछ इलाकों में बिजली और हीटिंग सप्लाई बाधित हो गई थी।

कनाडा पीएम से जेलेंस्की की मुलाकात

वहीं, नोवा स्कोटिया में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और जेलेंस्की की मुलाकात हुई। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इन हमलों को अमेरिका के नेतृत्व में चल रही शांति कोशिश बताया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूसी ताकत का इस्तेमाल के माध्यम से चर्चा में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

Created On :   29 Dec 2025 12:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story