Minority Attack: भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, MEA प्रवक्ता ने आरोपों पर दिया दो टूक जवाब

भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, MEA प्रवक्ता ने आरोपों पर दिया दो टूक जवाब
पाकिस्तान ने भारत पर कथित अल्पसंख्यक हमलों को लेकर बयान जारी किया था। जिसका जबाव भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत पर कथित अल्पसंख्यक हमलों को लेकर बयान जारी किया था। जिसका जबाव भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर ध्यान दिलाया है। भारत ने पाकिस्तान को अपने अंदर झांकने की नसीहत दी है।

पाकिस्तान के आरोपों का भारत ने दिया जवाब

मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नई दिल्ली ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिरक अंद्राबी के जरिए दिए गए बयानों को संज्ञान में लिया है। जिन्हें उन्होंने निराधार बताया है। मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा, "हम उस देश की इन टिप्पणियों को खारिज करते हैं, जिसका इस मामले में बेहद खराब रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है।"

रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उन्होंने आगे बताया, "पाकिस्तान में अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों को भयानक और सुनियोजित तरीके से परेशान किया जाना एक ज्ञात सच है। कितनी भी उंगली उठा लें, यह बात मिट नहीं जाएगी।"

भारत पर पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में दावा करते हुए कहा था कि भारत में क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं हुई थी। इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। पाकिस्तान ने आगे आरोप लगाते हुए कहा था, "भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है। न सिर्फ ईसाई समुदाय के त्योहारों को निशाना बनाया गया, बल्कि मुसलमानों के खिलाफ भी हिंसा को बढ़ावा दिया गया।"

साल 2022 में मानवाधिकार फैक्ट शीट ने बताया कि 124 हिंदू लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बात उनकी मुस्लिम लड़कों से विवाह कराया गया। साल 2019-2025 तक हिंदुओं के खिलाफ 334 गंभीर हिंसा और हत्या के मामले दाखिल हुए हैं।

Created On :   30 Dec 2025 2:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story