Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत ने दिखाया आईना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि उनको हिंसक भीड़ ने मार-मारकर मौत के घटना उतार दिया था। AIMIM चीफ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इसके साथ में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग भी की है।
बता दें कि दीपू दास की हत्या के बाद भारत में कई इलाकों में प्रदर्शन नजर आए थे, जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, मध्य प्रदेश समेत कुछ इलाकों शामिल है। इस दौरान भारत में स्थित बांग्लादेश के दुतावास के बाहर भी प्रदर्शन देखने को मिला था।
दीपू चंद्र की हत्या पर क्या बोले ओवैसी?
असदुद्दीन ओवैसी ने दीपू चंद्र की हत्या को लेकर कहा कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, इससे मालूम होता है कि बांग्लादेश का संवैधानिक जनादेश उलट गया है। जो अनुच्छेद 41 के तहत धर्म की स्वतंत्रता की आजादी देता है। ओवैसी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से चर्चा करते हुए बताया कि "दीपू चंद्र दास के साथ जो हुआ, वह पूरी तरह से संवैधानिक जनादेश के विपरित है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दुखद घटना है। हमारी पार्टी किसी भी तरह की लिंचिंग की निंदा करती है।"
इस आधार पर हुआ था बांग्लादेश का निर्माण
एआईएमआईएम चीफ ने आगे बताया, "बांग्लादेश का निर्माण धर्मनिरपेक्ष बंगाली राष्ट्रवाद की नींव पर हुआ था। यहां एक बड़ी गैर मुस्लिम आबादी रहती है। बांग्ला भाषा बोलती है। अगर आप संविधान देखोगे, तो वहां आर्टिकल 41 धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है। आर्टिकल 27 और 28 कानून के सामने समानता को सुनिश्चित करते हैं। आर्टिकल 12 धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखता है।"
इसके पहले उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार ने जो कदम उठाए थे, उनका समर्थन किया था। भारत की सुरक्षा खास तौर पर पूर्वोत्तर इलाके लिए बांग्लादेश में स्थिरता जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा था, "बांग्लादेश में एक लोकप्रिय क्रांति हुई है। हमें उम्मीद है, जब फरवरी में चुनाव होंगे, तो भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध बेहतर रहेंगे।"
Created On :   30 Dec 2025 3:18 AM IST











