रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की जेलेंस्की को दो टूक वाली चेतावनी, शांति वार्ता से बात नहीं बनेगी तो सैन्य ताकत से सभी लक्ष्य पूरे किए जाएगे

अमेरिका और यूक्रेन राष्ट्रपति के बीच आज फ्लोरिडा में होने वाली बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फ्लोरिडा में बड़ी अहम बैठक होने वाली है, दुनिया की नजरें ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक पर टिकी हुई है,क्योंकि इस मुलाकात में चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध शांति के संभावित रास्तों पर बात की जाएगी। बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को दो टूक वाली चेतावनी दी, पुतिन ने कहा अगर बातचीत से युद्ध का समाधान नहीं निकला, तो रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के सभी लक्ष्य सैन्य ताकत से हासिल करेगा। पुतिन ने ये भी कहा यूक्रेन शांति के रास्ते से युद्ध समाप्त करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहा है।

आपको बता दें जेलेंस्की -ट्रंप मुलाकात से पहले रूस ने यूक्रेन पर हमले और अधिक तेज कर दिए हैं, रूसी सैना ने रातभर करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें कीव और आसपास के इलाकों पर दागीं। इन हमलों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 27 लोगों के घायल होने की खबर हैं। इन हमलों को लेकर जेलेंस्की ने रूस पर जंग खत्म ना करने का आरोप लगाया। आपको बता दें फरवरी 2022 में शुरू हुई इस जंग में दसियों हजार लोगों की जान जा चुकी है।

पुतिन ने एक रूसी सैन्य कमांड पोस्ट का दौरा किया, जहां उन्हें सेना प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव और अन्य कमांडरों ने मौजूदा हालातों की जानकारी ली। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार पुतिन ने कहा कि अगर कीव के अधिकारी युद्ध के मुद्दे को शांति से समाधान नहीं करना चाहते, तो हम अपने सभी टारगेट सैन्य अभियान से पूरे करेंगे। पुतिन ने यूक्रेन की मौजूदा सरकार पर शांति के लिए गंभीर न होने का आरोप भी लगाया। दूसरी तरफ रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और जापोरिजिया के कुछ नए इलाकों पर कब्जा कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लोरिडा में होने वाली बातचीत में यूक्रेन भविष्य में सुरक्षा गारंटी जैसे कई अहम जमीनी मामलों की बात रखेगा। अब देखना ये होगा कि आज होने वाली जेलेंस्की-ट्रंप वार्ता में युद्ध को रोकने की दिशा में क्या कोई ठोस कदम निकल पाता है या नहीं।

Created On :   28 Dec 2025 8:58 AM IST

Tags

Next Story