अमेरिका की बढ़ी टेंशन: पाकिस्तान वॉशिंगटन के कई शहरों को पल में कर सकता तबाह! सीनेट में नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ने जाहिर की चिंता

पाकिस्तान वॉशिंगटन के कई शहरों को पल में कर सकता तबाह! सीनेट में नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ने जाहिर की चिंता
अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। यह मामला उसके परमाणु बमों और मिसाइलों से जुड़ा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। यह मामला उसके परमाणु बमों और मिसाइलों से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी संसद (सीनेट) में नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने 18 मार्च, 2026 को चेतावनी देते हुए कहा कि था कि पाकिस्तान लंबी दूरी वाली मिसाइलों का निर्माण कर रहा है। जिनकी दूरी उन्होंने अमेरिका के मुख्य शहरों तक पहुंच बताई है।

परमाणु हथियार की अमेरिका तक पहुंच?

तुलसी गबार्ड का कहना है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान के साथ अब पाकिस्तान को भी सबसे बड़े परमाणु खतरे में शामिल किया गया है। यह घटना क्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जो ईरान के संभालित परमामु हथियारों को लेकर, उसको निशाना बनाया है। लेकिन अब पाकिस्तान का नाम सामने आने से अमेरिका में डर का माहौल बना हुआ है। लेकिन अब सवाल खड़ा होता है कि इस्लामाबाद के पास किताने परमाणु बम है? और अमेरिका को असल में उससे खतरा है।

अमेरिका को खतरा

नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर ने बताया कि पाकिस्तान, रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान अपनी नई मिलाइलों का निर्माण कर रहे हैं, जो आसानी से परमाणु या सामान्य बल ले जाने का काम कर सकती है और अमेरिका को टारगेट कर सकती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अमेरिका को 3000 से ज्यादा मिसाइलों का खतरा मंडरा रहा है। जो साल 2035 तक बढ़कर 16,000 तक पहुंच सकता है।

अमेरिका को इस मिसाइल से टारगेट!

अमेरिका ने हमले की संभावना जाहिर करते हुए बताया कि उसके ऊपर पाकिस्तान की लंबी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया जा सकता है। इससे पहले ही ईरान का नाम सामने आ चुका है, क्योंकि उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइलें काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन अब पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम उसे ज्यादा चिंता में डाल दिया है। वॉशिंगटन ने साथ में यह भी बताया कि पाकिस्तान ने यह कार्यक्रम भारत के खिलाफ शुरु किया था, जो अब अमेरिका के लिए खतरा बनते जा रहा है।

Created On :   19 March 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story