PM Modi Japan Visit: जापान के पीएम और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल और मूनस्टोन बाउल सेट किया भेंट, जानें क्या है खासियत?

जापान के पीएम और उनकी पत्नी को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल और मूनस्टोन बाउल सेट किया भेंट, जानें क्या है खासियत?
  • पीएम मोदी ने पूरा किया अपना दो दिवसीय जापान दौरा
  • जापान के पीएम और उनकी पत्नी को दिया खास गिफ्ट
  • पीएम मोदी पहुंचे चीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दो दिन का जापान का दौरा पूरा हो गया है। जापान और भारत के रिश्तों को देखते हुए ये दौरा बहुत ही ज्यादा खास माना जा रहा है। इस दौरे में कई अहम समझौते हुए हैं और कई अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत हुई है। इस दौरे में पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और उनकी पत्नी भारत का खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने मूनस्टोन बाउल सेट दिया है और उनकी पत्नी को पश्मीना शॉल भेंट में दिया है।

मूनस्टोन बाउल सेट की क्या है खासियत?

पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिगेरु इशिबा को रामेन बाउल्स विद चॉपस्टिक का एक शानदार सेट दिया है। ये सेट कीमती मूनस्टोन और चांदी से बना है। इसमें ेक बड़ा ब्राउन मूनस्टोन बाउल, चार छोटे बाउल्स और सिल्वर चॉपस्टिक्स हैं। इसकी प्रेरणा जापान की पारंपरिक डॉनबुरी और सोबा खाने के परंपराओं से ली गई है। इस मूनस्टोन को आंध्र प्रदेश से निकाला गया है, जो कि अपनी शाइनी एड्युलरेसेंस के लिए जाना जाता है। साथ ही प्रेम, संतुलन व सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। जो बड़ा बाउल है उसका बेस मकराना संगमरमर का है। उस पर राजस्थान की पारंपरिक पर्चिन कारी शैली का इस्तेमाल करके पत्थरों को जड़ा गया है।

पश्मिना शॉल की क्या है खासियत?

शिगेरु इशिबा की पत्नी को पीएम मोदी ने तोहफे में पश्मीना शॉल दी है। ये शॉल लद्दाख की चांगथांगी बकरी की ऊन से बनती है। इसको अपने हल्केपन, नमी और गर्माहट के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने जो शॉल दी है वो आइवरी रंग पर आधारित है। साथ ही उसमें रस्ट, गुलाबी और लाल रंग के फूल-पत्ती और पेसली पैटर्न बने हैं। ये शॉल पूरी दुनिया में खासियत रखती है।

Created On :   30 Aug 2025 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story