US-UK News: अज्ञात धमकियों से घबराया अमेरिका, ब्रिटेन से सभी बॉम्बर हटाए; ट्रंप बोले- बड़ी मुसीबत में जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने यूके स्थित अपने सैन्य ठिकानों से सभी बमवर्षक विमान वापस बुला लिए हैं। अमेरिका के इस कदम के पीछे की वजह अज्ञात धमकियों को बताया जा रहा है। इसे लेकर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा अमेरिका को पता है कि इन धमकियों के पीछे कौन है। उन्होंने भी धमकी के बदले चेतावनी देते हुे कहा जिम्मेदार लोग बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इनमें नए हमले भी शामिल हैं।
मिलिट्री एयर ट्रैकिंग अलायंस पर नजर रखने वाले समूहों ने ईरान युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों से RAF फेयरफोर्ड से दर्जनों बी-52 और बी-1 बमवर्षकों को उड़ान भरते देखा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना ने इंग्लैंड में स्थित अपने एक सैन्य एयरबेस से सभी बॉम्बर प्लेन को हटा लिया है। यह एयरबेस अमेरिकी नियंत्रण में है। आरएएफ फेयरफोर्ड लंदन से करीब 100 मील यानी 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। पेंटागन अमेरिकी बॉम्बर्स के वापस आने की पुष्टि की है।
मध्य पूर्व में कई सालों से चले आ रहे संघर्षों के दौरान अमेरिका इस एयरबेस का इस्तेमाल अपने बमवर्षक विमानों के लिए करता रहा है। यहां से अमेरिका ने ईरान पर हमले किए गए थे। यह कदम आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस पर कथित आतंकी हमले की साजिश की जांच के बाद उठाया गया है।
Created On :   6 Oct 2026 11:15 AM IST












