Flydubai Flight Incident: फ्लाई दुबई विमान कांड में ईरान पर उठे सवाल तो आया करारा जवाब, बोला- ‘सबूत झूठे और आरोप बेबुनियाद’, इजरायल पर साधा निशाना

यह भी पढ़े -चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान! अखिलेश यादव बोले- ‘सीट नहीं, गठबंधन की जीत जरूरी’, BJP ने भी साधा निशाना
ईरान ने आरोपों को बताया झूठा
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान को लेकर लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उनके मुताबिक, कुछ देश पहले भी ईरान के खिलाफ गलत जानकारी फैलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिखाए जा रहे सबूतों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
कॉकपिट में पायलट पर हुआ हमला
फ्लाई दुबई के विमान में ओमानी कोपायलट ने भारतीय पायलट स्मित माछर पर छोटी धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। माछर ने हिम्मत नहीं हारी और उसका सामना किया। इसके बाद कॉकपिट का दरवाजा खुला और क्रू के साथ यात्रियों ने हमलावर को पकड़ लिया।
यह भी पढ़े -विपक्षी दलों के भविष्य पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, काले अध्याय में दर्ज होगा टीएमसी का राजनीतिक इतिहास
34 हजार फीट से नीचे आया विमान
मालूम हो कि, घटना के दौरान विमान करीब 34,000 फीट की ऊंचाई पर था। वहीं, कुछ ही देर में विमान लगभग 16,600 फीट तक नीचे आ गया था। यानी विमान करीब 17,400 फीट नीचे आया। इसके बाद इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया और फिर पायलट ने हालात संभाले, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना के बाद भारतीय पायलट की बहादुरी की काफी सराहना की जा रही है।
Created On :   5 Oct 2026 9:21 AM IST












