Russia-NATO Tension: नाटो ने घेरा रूस का 'कलिनिनग्राद' तो परमाणु हथियार की चेतावनी, आखिर क्या है खास?

नाटो ने घेरा रूस का कलिनिनग्राद तो परमाणु हथियार की चेतावनी, आखिर क्या है खास?
रूस और NATO के बीच तनाव जारी है। इस बीच परमाणु हथियारों की धमकी देने का मामला सामने आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कह दिया है कि रूस यूरोपीय देशों को टारगेट करने की प्लानिंग नहीं कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और NATO के बीच तनाव जारी है। इस बीच परमाणु हथियारों की धमकी देने का मामला सामने आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कह दिया है कि रूस यूरोपीय देशों को टारगेट करने की प्लानिंग नहीं कर रहा है। अगर किसी भी देश ने उस पर हमला करने की कोशिश की, तो इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। पुतिन ने चेतावनी दी है कि कलिनिनग्राद समेत रूस के किसी भी इलाके पर सीधा हमला होता है, तो ऐसे में देश के पास मौजूद सभी हथियारों से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

चेतावनी देने पर क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दावे के साथ कहा कि उनके पास ऐसे कुछ हथियार हैं, जो दुनिया के किसी दूसरे देश के पास नहीं हैं। राजधानी मॉस्को में विल्दाई क्लब फोरम के दौरान पुतिन से यह पूछा गया कि क्या रूस NATO के साथ जंग करने के करीब है या फिर दोनों एक-दूसरे को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं? इस पर उनका कहना है, "यह डराना नहीं है, बल्कि हमें डराने की कोशिश का जवाब है।" साथ ही, उन्होंने NATO को पिछली दी गई चेतावनी को भी सही बताया है।

NATO के सदस्य देशों के बीच स्थित रूस का ये इलाका

जानकारी के मुताबिक, NATO के सदस्य देश पोलैंड और लिथुआनिया के बीच कलिनिनग्राद रूस का इलाका है। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में रूस का प्रमुख बाल्टिक नौसेना बेस, कई सैन्य ठिकाने और परमाणु क्षमता वाली इस्कंदर मिसाइलें तैनात हैं। इसी हफ्ते यूरोप में रूसी दूतावासों ने दावा करते हुए बताया था कि मॉस्को के पास यह जानकारी है कि NATO कलिनिनग्राद की हवाई और समुद्री घेराबंदी करने की तैयारी में है।

रूस इन हथियारों का करेगा इस्तेमाल

आयरलैंड में स्थित रूसी दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी किया था। इसमें बताया गया था कि यदि NATO देश रूस से इस इलाके को अलग करना चाहता है, तो रूस अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए परमाणु हथियारों समेत अन्य सभी घातक हथियारों का इस्तेमाल करने से कभी नहीं चूकेगा।

रूस ने यूरोपीय नेताओं पर आरोप लगाए हैं कि वे तनाव बढ़ाने और खतरनाक खेल खेलने का काम कर रहे हैं। वहीं, यूरोपीय देशों के नेताओं और खुफिया एजेंसियों ने उम्मीद जताई है कि रूस आने वाले सालों में किसी दूसरे देश पर हमला कर सकता है। इसके बाद रूस ने इन आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया है।

Created On :   2 Oct 2026 8:20 PM IST

Tags

Next Story