Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी की एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में घरों पर बरसे बम, 5 की मौत का दावा

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी की एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में घरों पर बरसे बम, 5 की मौत का दावा
अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद में हवाई हमले की खबर है। कई लोगों की मौत और घायल होने की जानकारी सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में हवाई हमलों को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कुनार और हेलमंद प्रांत में दो अलग-अलग हमलों की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन हमलों में आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोगों की जान गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ महिलाएं और बच्चे घायल भी हुए हैं। हमलों के बाद दोनों इलाकों में राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

कुनार में घर पर गिरा बम, बच्चों की मौत का दावा

कुनार प्रांत के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हवाई हमला होने की बात कही गई है। दावा है कि हमले में एक घर पूरी तरह टूट गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। दो महिलाओं और एक बच्चे के घायल होने की भी खबर है।

हेलमंद में भी दो घरों पर हमले का दावा

दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के गरमसिर जिले में भी हवाई हमला होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सफर इलाके में दो आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। इस घटना में चार लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इन घटनाओं के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

Created On :   1 Oct 2026 9:37 AM IST

Tags

Next Story