Pakistan News: सरकार से बातचीत नाकाम, अब इमरान खान के लिए लॉन्ग मार्च निकालेगी PTI

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। इस मामले में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) लंबे प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इससे पहले 27 सितंबर को आयोजित मार्च को स्थगित कर दिया गया था। पार्टी ने यह फैसला इसलिए किया था, क्योंकि सरकार और पार्टी के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद पार्टी ने रविवार को बताया कि PTI समर्थक एक लॉन्ग मार्च की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -इमरान खान की रिहाई वाले मार्च से पहले पाकिस्तान में ‘किलेबंदी’, रास्तों पर कंटेनर और नुकीले कांटे
सरकार और PTI के बीच क्या हुई बातचीत?
सरकार के साथ PTI की इस मांग को लेकर बातचीत हुई थी कि जेल में बंद इमरान खान से तुरंत मुलाकात हो। साथ ही उन्हें निजी डॉक्टर और उचित सुविधाओं वाले अस्पताल में भर्ती कराया जाए। लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला।
दोनों पक्षों की क्या हैं मांगें?
गौरतलब है कि सबसे पहले दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई थी। इस दौरान आगे की चर्चा के लिए सहमति जताई गई थी, लेकिन इस दौरान बात किसी समझौते तक नहीं पहुंची थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मांग की थी कि इमरान खान को अस्पताल में शिफ्ट किया जाए, जबकि सरकार चाहती थी कि PTI अपने 4 अक्टूबर को होने वाले मार्च को रद्द कर दे। इसके बाद दोनों पक्षों ने शनिवार को कई घंटों तक बातचीत की, लेकिन इस दौरान भी कोई हल नहीं निकला।
यह भी पढ़े -पाकिस्तानी पूर्व PM इमरान खान की बहन पर बड़ा एक्शन, अलीमा खान को पुलिस ने जबरन किया अरेस्ट!
PTI का लॉन्ग मार्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पहले ऐलान किया था कि 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकाला जाएगा। लेकिन बाद में पार्टी ने इस मार्च को 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था, क्योंकि सरकार ने बातचीत को लेकर पहल की थी। बताया जा रहा है कि विरोध-प्रदर्शन से पहले पार्टी ने इमरान खान की बहनों और समर्थकों की रिहाई की मांग की थी।
Created On :   4 Oct 2026 6:39 PM IST












