US News: नैनटकेट तट के पास मिला लापता एयर एम्बुलेंस का मलबा, बरमूडा से बोस्टन जा रहा था विमान, 6 लोग थे सवार

नैनटकेट तट के पास मिला लापता एयर एम्बुलेंस का मलबा, बरमूडा से बोस्टन जा रहा था विमान, 6 लोग थे सवार
बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान अटलांटिक महासागर के ऊपर गायब , अमेरिका के मैसाचुसेट्स के नैनटकेट तट के पास लापता एयर एम्बुलेंस का मलबा मिला, अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में नैनटकेट तट के नजदीक एक विमान का मलबा मिला है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी जानकारी दी। बरमूडा एयरपोर्ट के ऑपरेटर, स्काईपोर्ट के अनुसार, कनाडाई-रजिस्टर्ड एयर एम्बुलेंस जेट में चार क्रू मेंबर और दो यात्री सवार थे, जब वह मैसाचुसेट्स के लिए रात की उड़ान भरने के लिए बरमूडा के LF वेड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना हुआ था।

बताया जा रहा है कि एयर एम्बुलेंस ने बीते दिन शनिवार को बरमूडा से बोस्टन की उड़ान भरी , इसमें छह लोग सवार थे। बीच उड़ान में विमान अटलांटिक महासागर में गायब हो गया। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्टीवन मैकिनॉन ने एक्स पर कहा कि ट्रांसपोर्ट कनाडा खोज और बचाव कार्यों पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए था।

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इसमें 4 कनाडाई और 2 बरमूडा के नागरिक सवार थे। उनके परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

LiveATC.net की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो के मुताबिक, जब जेट तट के पास पहुंचा तो पायलट ने बिज संबंधी समस्या की सूचना दी और आपात घोषित की। एक कंट्रोलर को पायलट से यह पूछते हुए सुना कि आप बिना नेविगेशन के आ रहे हैं। क्या आपने यही कहा था?

एयर ट्रैफिक ऑडियो से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान में बिजली से जुड़ी कोई समस्याएं थीं। वह बिना नेविगेशन के (ब्लाइंड) आ रहा था, तभी अचानक आए तूफान में विमान गायब हो गया।

Created On :   4 Oct 2026 10:49 AM IST

Tags

Next Story