India-France Relation: भारत दौरे पर फ्रांस के मंत्री हद्दाद, यूरोप-भारत रिश्तों को मजबूत करने पर रहेगा जोर

भारत दौरे पर फ्रांस के मंत्री हद्दाद, यूरोप-भारत रिश्तों को मजबूत करने पर रहेगा जोर
फ्रांस के यूरोप मामलों के मंत्री बेंजामिन हद्दाद तीन दिवसीय भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स बैठक का हिस्सा बनेंगे।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के यूरोप मामलों के मंत्री बेंजामिन हद्दाद तीन दिवसीय भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स बैठक का हिस्सा बनेंगे। बताया जा रहा है कि बेंजामिन हद्दाद के इस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उनका भारत दौरा 4 से 6 अक्टूबर तक होने वाला है।

इन आयोजनों का बनेंगे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंजामिन हद्दाद अपने इस दौरे के दौरान फ्रांस-भारत 1.5 ट्रैक डायलॉग का भी हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा वह रायसीना फोरम फॉर द फ्यूचर ऑफ डिप्लोमेसी को भी संबोधित करने वाले हैं। वह अपने इस दौरे के दौरान फ्रांस, यूरोप और भारत से जुड़े कई नागरिकों से भी मिलेंगे। बताते चलें कि उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। फ्रांस से हद्दाद जब रवाना हुए थे, उस दौरान उन्होंने एक बयान भी जारी किया है।

बेंजामिन हद्दाद ने अपने बयान में क्या कहा?

फ्रांस से रवाना होने के दौरान बेंजामिन हद्दाद ने अपने बयान में बताया कि भारत और यूरोपीय संघ के रिश्तों में मौजूदा समय में काफी तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही बताया कि नई दिल्ली पहुंचकर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि भारत में वह विचार रखने वाले लोगों, थिंक टैंक और भारतीय सिविल सोसाइटी से चर्चा करेंगे।

फ्रांस और भारत को लेकर दी प्रतिक्रिया

फ्रांस के मंत्री ने बताया कि भारत और फ्रांस के बीच पिछले कई दशकों में खास वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को बल मिला है। इसकी वजह से यूरोपीय संघ और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मार्ग बना है। साथ ही बताया कि इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं। उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान भारत और यूरोप के बीच सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Created On :   4 Oct 2026 6:10 PM IST

Tags

Next Story