Saudi Arabia News: रियाद में अरामको पर हमले के बाद बढ़ा तनाव, सना-सादा में हूतियों के ठिकानों पर हमले, तेल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

रियाद में अरामको पर हमले के बाद बढ़ा तनाव, सना-सादा में हूतियों के ठिकानों पर हमले, तेल की कीमतों पर पड़ सकता है असर
हूती समूह ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको को निशाना बनाया, इसके जवाब में हुतियों के ठिकानों हमले हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने सना और सादा में हूतियों के अहम ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले की पुष्टि की। हूतियों के ठिकानों पर ये हमले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए है। इन हमलों से एक बार फिर तेल आपूर्ति पर संकट आ सकता है। जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ सकता है। यमन और हूती के बीच संघर्ष और बढ़ सकता है, दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

पश्चिम एशिया में पहले से ही तनाव है। ऐसे में अरामको पर हुआ हमला एनर्जी मार्केट के लिए एक नई और बड़ी चिंता खड़ी कर सकता है। अरामको संयंत्र से उठती आग की लपटों और घने धुएं ने मौजूदा समय में वैश्विक चिंता बढ़ा दी है।

यमन ने हूती मिलिशिया के अहम ठिकानों पर हमले आगे भी जारी रखने की बात कही जा रही है। प्रवक्ता ने आगे चेतावनी दी कि हूती की सैन्य क्षमताओं पर हमले उनके नष्ट होने तक जारी रहेंगे। रियाद में अरामको पर हमलों को लेकर हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने कहा हमला सऊदी अरब की ओर से सना और उनके नियंत्रण वाले अन्य इलाकों पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया था।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सशस्त्र सेनाओं के मीडिया सेंटर सेजारी के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यमनी सेनाएं हूतियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले कर रही हैं।

आपको बता दें अरामको तेल कंपनी सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी है, जो सप्लाई में अहम भूमिका निभाती है। हमले से अगर इस संयंत्र को कुछ बड़ा नुकसान हुआ तो तेल सप्लाई बाधित हो सकती है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी हो सकती है।

Created On :   4 Oct 2026 2:24 PM IST

Tags

Next Story