NASA Astronaut: सुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायर्मेंट, जानें कौन सी पढ़ाई करके आप भी NASA में बन सकते हैं एस्ट्रोनॉट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतवंशी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA में बीते 27 सालों से काम कर रही थीं। लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट ले ली है और 60 साल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 3 स्पेस मिशन पूरे किए हैं। साथ ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भी काफी लंबा समय बिताया है। सुनीता विलियम्स से स्पेस में कुल 608 दिन बिताए हैं, जिसके साथ ही अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली दूसरी एस्ट्रोनॉट बनी हैं। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने 9 बार स्पेसवॉक भी किया है। विलियम्स ने स्पेसवॉक में 62 घंटे और 6 मिनट बिताए थे, जो कि महिला एस्ट्रोनॉट की तरफ से बिताया गया सबसे लंबा वक्त था। सुनीता विलियम्स ने करीब 30 सालों से लाखों छात्रों को एस्ट्रोनॉट बनने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे में अगर आपके मन में भी प्रश्न उठ रहा है कि नासा में एस्ट्रोनॉट बनने के लिए क्या करना चाहिए, तो चलिए इससे संबंधित जानकारी के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ
सुनीता विलियम्स ने क्या पढ़ाई की थी?
नासा के अनुसार, भारतवंश की सुनीता विलियम्स ने यूएस नेवल अकेडमी से 1987 में बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की नौसेना ज्वॉइन की थी और उन्होंने नेवल एविएटर की तरफ काम किया था। इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग प्राप्त की थी और सैन्य अभियानों में भी अपना पूरा साथ दिया था। उन्होंने साल 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर ऑफ साइंस इन इंजीनियरिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इसके बाद उस साल ही वे नेवल टेस्ट पायलट स्कूल में ट्रेनिंग लेने चली गई थीं। इसके बाद साल 1998 के जून में उनको नासा के एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम में जगह मिली थी।
यह भी पढ़े -सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल बेटियों के लिए क्यों खास है यह स्कीम, कौन खोल सकता है खाता, कितना मिलता है ब्याज? जानें सब कुछ
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए क्या करना होगा?
जानकारी के मुताबिक, अगर किसी को भी एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं तो उसके पास साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स फील्ड में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री शामिल हैं। साथ ही बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस और मैथ्स वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई करके जॉब लगवा सकते हैं। उनके पास पायलट के साथ भी हजार घंटों का एक्सपीरियंस होना चाहिए और 850 घंटे का एक्सपीरियंस फाइटर प्लेन उड़ाने का होना चाहिए।
Created On :   22 Jan 2026 1:37 PM IST












