US Greenland Dispute: रूस ने ग्रीनलैंड विवाद मामले में खोले एतिहासिक पन्ने, आईलैंड खरीदी के लिए ट्रंप को बताई कीमत!

डिजिटल डेस्क, मास्को। ग्रीनलैंड को खरीदने वाले मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बोली लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने यूरोप के पुराने जख्म भी कुरेद दिए हैं। पुतिन का कहना है कि डेनमार्क हमेशा से ग्रीनलैंड के साथ एक कॉलोनी जैसा व्यवहार करते आ रहा है। इतना ही नहीं उसके साथ बेहद सख्ती और बेरहमी से पेश भी करते आ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस बर्फ से भरे द्विपों की खरीद बिक्री का ऐतिहासिक उदाहरण पेश करते हुए कहा कि मौजूदा समय में इसकी कीमत 200 से 250 मिलियन डॉलर लगाई है। 250 मिलियन डॉलर की रुपए में बात करे तो यह लगभग 23 अरब रुपए होती है। जो एक बिलियन डॉलर से भी कम होती है।
अमेरिका और डेनमार्क को लेकर दी प्रतिक्रिया
यूक्रेन की वजह से यूरोपीय देशों के साथ लंबे समय से टकराव में रहे पुतिन ने बताया कि इस आईलैंड खरीदी विवाद में रूस का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया, "यह निश्चित रूप से हमसे जुड़ा हुआ नहीं है। मुझे लगता है कि वे इसे आपस में सुलझा लेंगे।"
इस मामले में पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही। इतना ही नहीं इस आईसलैंड पर कब्जा करने के लिए ट्रम्प किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस बीच, उन्होंने उसकी कीमत मात्र 23 अरब रुपए लगाई है।
पुतिन ने 21 जनवरी, 2026 को रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक की। इस दौरान लंबी बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा रूस से कोई भी वास्ता नहीं रखता है और इसे अमेरिका और डेनमार्क को स्वयं ही सुलझाना चाहिए।
पुतिन ने इतिहास को दोहराया
इस मीटिंग में रूसी राष्ट्रपति इतिहास के पन्नों को उलटने लगे और उन्होंने 19वीं सदी यानी 1867 का जिक्र किया कि इस साल रूस ने अलास्का को यूनाइटेड स्टेट्स बेच दिया था, जिसे खरीद लिया गया था। उनका आगे कहना है, "अगर मुझे ठीक से याद है तो अलास्का का एरिया लगभग 1.717 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है, हो सकता है इससे थोड़ा ज़्यादा। यूनाइटेड स्टेट्स ने अलास्का को हमसे 7.2 मिलियन US डॉलर में खरीदा था। इन सभी दशकों में महंगाई के हिसाब से एडजस्ट करने पर, आज की कीमतों में यह रकम लगभग 158 मिलियन डॉलर होगी।"
यूरोप पर कसा तंज
पुतिन ने यूरोप पर तंज कसते हुए कहा, "ग्रीनलैंड का एरिया 2.166 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर से थोड़ा ज़्यादा है।" उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड और अलास्का के क्षेत्रफल में लगभग 449-450 हजार स्क्वायर किलोमीटर का बताया है। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिका द्वारा अलास्का के लिए चुकाई गई कीमत से करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड की भी लगभग 200-250 मिलियन डॉलर के बीच होती है।
आरटी (Russia Today) ने पुतिन के हवाले से लिखा कि उस समय अमेरिका ने डेनमार्क से वर्जिन आईलैंड खरीदा था। उन्होंने आगे कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि डेनमार्क और यूनाइटेड स्टेट्स का भी इस बारे में अपना अनुभव है। 1917 में डेनमार्क ने वर्जिन आइलैंड्स अमेरिका को बेच दिया था. यह भी एक उदाहरण है।"
Created On :  



