European countries and Trump: अमेरिका पर हमला करने के लिए तैयार फ्रांस? राष्ट्रपति मैक्रों ने चेताया नियम तोड़ते रहे ट्रंप तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

अमेरिका पर हमला करने के लिए तैयार फ्रांस? राष्ट्रपति मैक्रों ने चेताया नियम तोड़ते रहे ट्रंप तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जिद पर अड़े हुए हैं। यूरोप के कई देश इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों पर दस फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दे दी है। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जवाबी ऐक्शन की धमकी दी है। उन्होंने कहा यदि ट्रंप ने ऐसा कोई कदम उठाया तो हम भी ऐसी ही जवाबी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा यूरोपीय देश यह भी कर रहे हैं कि अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय समझौते को प्रभावित किया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने क्या कहा?

फ्रांस राष्ट्रपति मैंक्रो ने कहा कि आज विश्व में दबंगों जैसी राजनीति हो रही है। आगे उन्होंने कहा, "आज विश्व की नीति इस स्थिति में चली गई है कि इंटरनेशनल कानूनों को पैरों तले रौंदा जा रहा है। ऐसा लगता है कि उसी की चल रही है, जो सबसे मजबूत है। बिना सामूहिक सहयोग के ऐसी स्थिति हो जाएगी जिसमें अप्रत्याशित प्रतिस्पार्धा होगी।" मैंकों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूरोप को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा ऐसे शुल्क लादे जा रहे हैं जो किसी हालत में स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।

इतना ही नहीं इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन की भी आलोचना की है। उन्होंने पुतिन भी साम्राज्यवादी विस्तार (अधिग्रहण) चाहते हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि साल 2024 से अब तक करीब 60 युद्ध दुनिया ने देखें। इसमें से कुछ ही युद्ध समाप्त हो सके हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। अगर ट्रंप हम पर अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे। मैंक्रो ने कहा अगर दूसरी ओर से नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो हम भी नियमों का पालन क्यों करें। हम भी कड़े फैसले लेने से डरते नहीं हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कानून कोई खेल नहीं- ग्रीनलैंड पीएम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अपने कब्जा करने और खरीदने की बात कही है। उन्होंने कहा अगर हमारा इस इलाके में कंट्रोल नहीं हुआ तो हम पुतिन और शी जिनपिंग जैसा कर सकते हैं। आगे ट्रंप ने कहा ग्रीनलैंड की सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। ग्रीनलैंड की प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने ट्रंप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय कानून कोई खेल नहीं है। अमेरिका जो कर रहा है,उसने विश्व के सारे नियम तोड़ दिए हैं। अगर ऐसा ही जारी रहा तो अलायंस टूट जाएगा और यह बेहद खराब स्थिति होगी।

Created On :  

Tags

Next Story