NATO Organization: 'बचाने के लिए अमेरिका का रहा सबसे ज्यादा योगदान' ट्रंप ने नाटो को लेकर किया बड़ा दावा

बचाने के लिए अमेरिका का रहा सबसे ज्यादा योगदान ट्रंप ने नाटो को लेकर किया बड़ा दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि नाटो को बचान में अमेरिका की बड़ी भूमिका रही है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि नाटो को बचान में अमेरिका की बड़ी भूमिका रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बताया कि इस संगठन को लिए जितना ट्रंप ने किया है, उतना किसी भी व्यक्ति या राष्ट्रपति ने नहीं किया है। उनका आगे कहना है कि अगर वे नहीं होते तो आज नाटो नहीं होता। जिसे इतिहास की राख में जलाया जा चुका होता। यह दुख की बात है, लेकिन सच बात है।

नाटो देशों पर बनाया दबाव

दरअसल, ट्रंप ने उस तरफ इशारा किया है, जब उन्होंने नाटों देशों पर दबाव बनाया था कि वे अपनी सुरक्षा पर ज्यादा खर्च करें। इससे पहले भी कई बार ट्रंप कह चुके है कि अमेरिका अकेले नाटो का बोझ उठाते आ रहा है। बाकि देश अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनकी सख्ती के कारण से कई देशों ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने का काम किया है और इसे फिर से मजबूत किया है।

ट्रंप ने किए ये दावे?

ट्रंप ने ताजा दावा किया है कि उन्होंने नाटो को बचाने का काम किया है। इसके साथ ही कहा कि नोटो के लिए किसी भी देश ने अमेरिका इतना नहीं किया है। वह राष्ट्रपति नहीं बनते तो आज उसकी मौजूदा स्थिति से अगल होता।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब दुनियाभर में वैश्विक कानून और उसके उल्लंघन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। अमेरिका ने एक तरफ वेनेजुएला पर कार्रवाई की और तत्कालीन राष्ट्रपति निकलोस मादुरों और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया। अब ट्रंप का ग्रीनलैंड को लेकर सख्त तेवर नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ करीब चार साल से रूस और यूक्रेन के मध्य जंग जारी है। इसके अलावा यूरोप की सुरक्षा की चिंता बढ़ी हुई हैं।

Created On :  

Tags

Next Story