ट्रंप ने नक्शा किया जारी: यूरोपीय देशों ने उड़ाया मजाक, अमेरिका के तीनों बड़े नेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए किया दावा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा ग्रीनलैंड दावा किया है कि वह अमेरिका का है। इसके साथ ही उन्होंने एक नया नक्शा भी जारी किया है, जिसमें आर्कटिक आईलैंड, कनाडा और वेनेजुएला को अमेरिके इलाके में होना बताया गया है। इस मामले में NATO के सहयोगी देशों ने इसका मजाक उड़ाया है।
यह भी पढ़े -क्या ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और रूस के बीच हो गई डील? ट्रंप की कब्जा करने की जिद के बीच लावरोव का आया बड़ा बयान
नक्शे का उड़ाया मजाक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर यह नक्शा जारी किया है। इस पर नाटो के सहयोगी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समेत अन्य नेताओं ने इसे साझा करते हुए इसे मजाक बताया है। साझा कि गई तस्वीर में सभी नेता ओवल ऑफिस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इसके बैकग्राउंड में एक बदला हुई नक्शा दिखाई दे रहा है।
ट्रंप ने इस बार क्या किया दावा?
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड के मामले में यूरोपीय यूनियन इसका ज्यादा विरोध नहीं करेगा। उन्होंने फ्लोरिडा में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रूस और चीन का मुकाबला करने के लिए यह द्वीप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे दावा किया कि डेनमार्क के पास पर्याप्त रक्षा क्षमता नहीं है। उन्होंने ग्रीनलैंड का जिक्र किया और कहा, "हमें इसे लेना ही होगा. उन्हें इसे पूरा करना होगा।"
यह भी पढ़े -ट्रंप बोले 'ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं', मैक्रों और नाटो चीफ से बातचीत के स्क्रीनशॉट्स किए शेयर
पोस्ट करने से पहले NATO महासचिव से की चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नक्शे वाली पोस्ट करने से पहले नाटो के महासचिव मार्क रूट से फोन पर बातचीत की गई थी। उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैंने सभी से बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि ग्रीनलैंड राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। इसमें पीछे हटन का कोई सवाल नहीं है. इस पर सभी सहमत हैं।"
उन्होंने ट्रुथ पर एक दूसरी पोस्ट की, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ग्रीनलैंड पर अमेरिकी झांडा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में एक साइन बोर्ड भी दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, "ग्रीनलैंड, अमेरिकी क्षेत्र, EST. 2026"
Created On :  

