Gaza Peace Board: अमेरिका ने गाजा को विकसित करने के लिए बनाया बोर्ड, पुतिन को भेजा न्योता, क्या क्रेमलिन ने कर लिया स्वीकार?

अमेरिका ने गाजा को विकसित करने के लिए बनाया बोर्ड, पुतिन को भेजा न्योता, क्या क्रेमलिन ने कर लिया स्वीकार?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 'गाजा पीस बोर्ड' में शामिल होने का न्योता दिया है। गाजा पर यूक्रेन ने हमला करके तबाह कर दिया है। इसको दोबारा से विकसित करने की पहल ट्रंप ने की है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 'गाजा पीस बोर्ड' में शामिल होने का न्योता दिया है। गाजा पर यूक्रेन ने हमला करके तबाह कर दिया है। इसको दोबारा से विकसित करने की पहल ट्रंप ने की है, जिसके लिए बोर्ड बनाया जा रहा है, जिसमें सामने होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रण भेजा है। इसी पुष्टि क्रेमलिन ने करते हुए बताया कि अमेरिका की तरफ से मिले इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जा रही है।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने कही ये बात

क्रेमलिन रूसी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास और कार्यालय है। उसके प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन को भी राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस शांति बोर्ड में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था।" उन्होंने आगे कहा, "हम फिलहाल इस प्रस्ताव के सभी विवरणों का अध्ययन कर रहे हैं और सभी विवरणों को स्पष्ट करने के लिए अमेरिकी पक्ष से संपर्क किए जाने की उम्मीद है।"

भारत को मिला न्योता

अमेरिका ने इस संस्था में शामिल होने के लिए भारत, पाकिस्तान, समेत अन्य देशों को प्रस्ताव भेजा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच हुए समझौते के दूसरे चरण के तहत इस बोर्ड की शुरुआत की है। इजराइल और हमास ने अक्टूबर में ट्रंप की शांति योजना पर सहमति बनी थी।

लगाई जा रही ये अटकलें

ट्रंप इस बोर्ड को गाजा और उसके बाहर शांति एवं स्थिरता लाना चाहते हैं, जिसके लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय निकाय के रूप में पेश करने का काम कर रहा है। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह अन्य वैश्विक संघर्षों पर टिप्पणी की जा सकती है। रूसी चैनल-1 टीवी ने बताया, "रूस गाजा शांति बोर्ड को संयुक्त राष्ट्र संगठन का प्रतिद्वंद्वी बनाने की अमेरिकी कोशिश के रूप में देखता है, जिसका अधिकार क्षेत्र अधिक व्यापक होगा।"

Created On :  

Tags

Next Story