Gaza Peace Deal: गाजा पीस डील के चलते ही 20 के 20 बंधकों किया जाएगा रिहा, बाद में 28 अन्य बंधक होंगे रिहा

गाजा पीस डील के चलते ही 20 के 20 बंधकों किया जाएगा रिहा, बाद में 28 अन्य बंधक होंगे रिहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गाजा पीस डील के तहत आतंकी संगठन हमास की तरफ से 20 में से 20 बंधकों को रिहा किया गया है। वहीं, इजरायल रक्षा बल और इजरायल सुरक्षा एजेंसी की तरफ से जानकारी दी गई है कि, सभी बंधकों को रेड क्रॉस के माध्यम से इजरायल भेजा गया है। ये बंधक गाजा से इजरायल की तरफ जा रहे हैं।

सैन्य अधिकारियों ने क्या कहा?

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि, बंधकों को भी जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा। 7 बंधकों को भेजने के बाद बचे हुए 13 बंधकों को भी जीवीत भेजने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद 28 अन्य बंधकों को भी वापस भेजा जाएगा, जिसमें से 26 की मौत हो चुकी है और दो की स्थिति अब भी पता नहीं है। सीजफायर समझौता करने के बाद करीब 2 हजार फिलिस्तीन के बंधकों को भी छोड़ दिया जाएगा। वहीं, 1966 लोगों को जेल से गाजा के नासिर हॉस्पिटल भेजा जाएगा।

बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, फिलिस्तीन के बंधकों को तभी ही छोड़ा जाएगा जब सभी बंधक इजरायल पहुंच जाएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा है कि, मृत बंधकों की सभी लाशें सोमवार को वापस नहीं दी जाएंगी।

इजरायली विदेश मंत्री ने क्या कहा?

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने हमास की तरफ से किए गए पहले सात बंधकों की पहचान होने की पुष्टि कर दी गई है। इसके बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, हम इसे कहने के लिए 738 दिन तक इंतजार कर रहे थे, घर में स्वागत है।

बंधकों के क्या हैं नाम?

जो बंधक रिहा हुए हैं, उनके नाम गाय गिलबोआ दलाल, एइटन मोर, मतान एंगरेस्ट, एलोन ओहेल, गली, जिव बर्मन और ओमरी मिरान हैं। इन सभी बंधकों को गाजा से इजरायल की तरफ ले जाया जाएगा।

Created On :   13 Oct 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story