वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: ट्रंप WEF के आयोजन में हुए शामिल, ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए NATO को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, बर्न। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में हुए शामिल। जहां पर उन्होंने संबंधित करते हुए यूरोप को घेरने का काम किया है। उनका कहना है कि यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। इसके साथ ही कहा कि वे यूरोपीय देशों से प्यार भी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाटो किसी भी हाल में ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंप दे। लेकिन वे ग्रीनलैंड को पाने के लिए बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान ने ट्रंप के गाजा शांति बोर्ड के न्योते को किया स्वीकार, मंत्रायल ने स्थायी सीजफायर को लेकर कही ये बात
ग्रीनलैंड महज एक बर्फ का टुकड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सबसे बड़ द्वीप ग्रीनलैंड को एक बर्फ का टुकड़ा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हम बस इतना ही मांग रहे हैं कि हमें ग्रीनलैंड मिल जाए, जिसमें स्वामित्व और मालिकाना हक भी शामिल हो। इसकी रक्षा के लिए स्वामित्व बहुत जरूरी है क्योंकि पट्टे पर रखकर इसकी रक्षा नहीं की जा सकती।" उन्होंने इस दौरान NATO को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आप ग्रीनलैंड पर कब्जा करने में अमेरिका का साथ देंगे तो हम आपके आभारी रहेंगे। अगर साथ नहीं दिया तो हम इसे याद रखेंगे।"
NATO को लेकर क्या बोले ट्रम्प?
ट्रम्प ने नाटो को लेकर कहा, "कौन भला ऐसे लाइसेंस समझौते या पट्टे की रक्षा करना चाहेगा, जो समुद्र के बीचोंबीच बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा है। यहां जहां अगर युद्ध होता है तो अधिकांश कार्रवाई उसी बर्फ के टुकड़े पर होगी। मिसाइलें ठीक उसी बर्फ के टुकड़े के ऊपर से गुजरेंगी।"
उन्होंने आगे तर्क देते हुए कहा कि अमेरिका को अगर ग्रीनलैंड पर कब्जा मील जाएगा तो इससे नाटो गठबंधन ज्यादा मजबूत हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "यह नाटो के लिए कोई खतरा नहीं है. इससे पूरे नाटो गठबंधन की सुरक्षा और मजबूत होगी. नाटो ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।"
यह भी पढ़े -अमेरिका पर हमला करने के लिए तैयार फ्रांस? राष्ट्रपति मैक्रों ने चेताया नियम तोड़ते रहे ट्रंप तो करेंगे जवाबी कार्रवाई
अमेरिका से सीखे यूरोपीयन यूनियन
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, "यूरोपीयन यूनियन को अमेरिका की सरकार से सीखना चाहिए। मैं ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करता हूं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जब हमने ग्रीनलैंड को बचाया और डेनमार्क को सौंप दिया, तब हम एक शक्तिशाली थे, लेकिन अब हम उससे कहीं अधिक शक्तिशाली हैं। हमने खूबसूरत डेनमार्क के लिए लड़ाई लड़ी, जो कि जमीन नहीं, बल्कि बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा है, इसे वापस देना हमारी मूर्खता थी।"
रास्ते से भटका यूरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "ग्रीनलैंड अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण सामरिक लोकेशन है। इस पर अमेरिका का कब्जा होने से समूचे नाटो की सुरक्षा बढ़ेगी। हमें इसकी आवश्यकता रणनीतिक कारणों से है, न कि दुर्लभ खनिजों के लिए" उन्होंने यह भी कहा, "यूरोप में कुछ स्थान तो पहचाने जाने लायक भी नहीं हैं। मुझे यूरोप से प्यार है, लेकिन यह सही रास्ते पर नहीं चल रहा है। यूरोप को उसकी इमिग्रेशन और आर्थिक नीतियों से काफी नुकसान हुआ है। इसके उलट अमेरिका में बड़े बदलाव हुए हैं।"
Created On :  
