अमेरिका -चीन व्यापार: तेल पर चीन के साथ डील करने को बेताव ट्रंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के साथ तेल डील करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेताव है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा, "चीन का स्वागत है, वे आएं और तेल पर एक शानदार डील करें, हमने पहले ही एक डील कर ली है। ट्रंप ने भारतीय डील पर कहा भारत आ रहा है, और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। हमने डील का कॉन्सेप्ट पहले ही बना लिया है।
ट्रंप के बयान ने ग्लोबल ऑयल मार्केट में खलबली मचा दी है। माीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा तेल पर भारत से साथ डील पूरी हो गई है। इस दौरान उन्होंने चीन को भी ऑफर दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि भारत के साथ वेनेजुएला का तेल खरीदने की डील ‘पक्की’ हो गई है।
ट्रंप ने कहा अब भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हालांकि, ट्रंप ने इसकी जानकारी नहीं दी ये डील कैस और कब लागू होगी। भारत सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वेनेजुएला में तेल कारोबार पर अमेरिका का नियंत्रण है।
अमेरिका वेनेजुएला से हर दिन करीब 2.75 लाख बैरल तेल इंपोर्ट करेगा। इससे चीन को झटका लगा है क्योंकि जो चीन पहले वेनेजुएला से भारी मात्रा में तेल लेता था, उसका इंपोर्ट अब नगण्य हो गया है। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि चीन भी हमसे डील कर सकता है।
Created On :   1 Feb 2026 11:45 AM IST












