कौन था वेनेजुएला पर हमले का इंचार्ज?: ट्रंप बोले- इसका जवाब दिया तो विवादित होगा, अमेरिका ने दी एयरस्ट्राइक से जुड़ी अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला पर हवाई हमला करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक अभियान था। हमारे कुछ लोग घायल हुए लेकिन अब सब ठीक है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसका इंचार्ज कौन था अगर इसके बारे में बता दिया तो बहुत विवादित होगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं ट्रंप ने एयरस्ट्राइक के बारे में क्या-क्या जानकारी दी?
#WATCH | On the US attack on Venezuela's capital, US President Donald J Trump says, "I knew the possible danger, it was a very dangerous operation. We had a few injured, but all are in good shape right now...One of the helicopters got hit pretty badly, but we got everything back,… pic.twitter.com/vSGETQxGmU
— ANI (@ANI) January 5, 2026
यह भी पढ़े -मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला आर्मी की सामने आई प्रतिक्रिया, डेल्सी रोड्रिग्ज को राष्ट्रपति बनने के लिए मिला समर्थन, नागरिकों से की ये खास अपील
'ये बहुत विवादित होगा...'
वेनेजुएला की राजधानी पर अमेरिकी हमले पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने कहा कि मुझे संभावित खतरे के बारे में पता था, यह बहुत खतरनाक ऑपरेशन था। हमारे कुछ लोग घायल हुए, लेकिन अभी सभी ठीक हैं। एक हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ, लेकिन हम सब कुछ वापस ले आए, और कोई मारा नहीं गया। मुझसे यह मत पूछिए कि कौन इंचार्ज है क्योंकि मैं आपको जवाब दूंगा और यह बहुत विवादित होगा। हम इंचार्ज हैं।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश से लेकर वेनेजुएला की राजधानी में हो रही परेशानी पर बोले भारत के पूर्व विदेश मंत्री, प्रवासी भारतीयों को लेकर जताई चिंता
अमेरिका का हवाई हमला
वेनेजुएला में शनिवार को अमेरिका पर भारी एयरस्ट्राइक की। इस दौरान अमेरिका ने काराकास, मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा को निशाना बनाया। इसके साथ ही अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया।
Created On :   5 Jan 2026 9:43 AM IST













