Trump Tariff War: रूसी तेल को लेकर अमेरिका ने बदला टारगेट, भारत पर कर दी ये टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका लगातार भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर निशाना बनाते आया हैं। लेकिन, अब उसका टारगेट बदल गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यूरोप पर इसी तेल को लेकर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब यूरोपीय देशों का क्या होगा, जो भारत से रूसी रिफाइंड तेल खरीद रहे हैं, क्योंकि भारत तो धीरे-धीरे तेल खरीद कम करेगा। उन्होंने आगे यूरोपीय देशों पर टारगेट करते हुए कहा कि वो अपने खिलाफ हो रही जंग को खुद की फंडिंग कर रहे हैं।
यूपोर अपने खिलाफ युद्ध में कर रहा फंडिंग
अमेरिकी मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि रूस से तेल व्यापार को लेकर भारत पर ट्रंप प्रशासन ने अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसका हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा, "सबसे विरोधाभासी बात यह है कि भारत सस्ता रूस तेल खरीद रहा है, और अनुमान लगाइए, रिफाइंड उत्पाद कहां जा रहे हैं? वे यूरोप लौट रहे हैं. यानी यूरोपीय देश अपने ही खिलाफ युद्ध को फंडिंग कर रहे हैं।"
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इस वक्त अमेरिका के दौरे पर भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाए है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत तेल खरीदकर पुतिन को ताकतवर बना रहा है। इसी बात को लेकर ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
रूस पर दबाव बनाने की कोशिश
दरअसल, भारत पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो इसी साल 27 अगस्त से लागू हो गया है। इसके पहले कई दफा अमेरिका ने भारत को चेतावनियां भी दी है कि अगर वह रूस से तेल खरीदना बंद ने करेगा तो उस पर कड़ा टैरिफ लगाया जाएगा। इससे उसका मानना था कि भारत रूस पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
स्कॉट बेसेंट ने इंटरव्यू के दौरान उम्मीद जताई है कि भारत धीरे-धीरे रूस से अपनी निर्भरता कम कर लेगा। हालांकि, उन्होंने पिछले ही महीने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत के खिलाफ कड़वे शब्दों के इस्तेमाल किए थे। इन दौरान उन्होंने कहा था कि भारत रूसी तेल रिफाइन कर तगड़ा मुनाफा कमा रहा है।
Created On :   25 Sept 2025 5:58 PM IST