Trump's Tariff: रूस से तेल खरीदने पर भारत को बड़ी राहत! ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक? अमेरिका की बड़ी घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले कानून के कुछ नियमों से फिलहाल छूट दे दी है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के अपने फायदे की बात कही है। इस कानून के तहत भारत और चीन जैसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100% तक टैक्स लगाने का नियम था। इससे भारत के कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता था। हालांकि, अब ट्रंप के फैसले से भारत को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत पर आगे कभी टैक्स नहीं लगेगा। आने वाले दिनों में अमेरिका क्या फैसला लेता है इस पर सबकी नजर रहेगी।
यह भी पढ़े -अमेरिका पर मार्क कार्नी का बड़ा आरोप, बोले- कनाडा को तोड़कर कब्जा करना चाहता है US; अल्बर्टा को दी चेतावनी
ट्रंप ने क्यों दी छूट?
डोनाल्ड ट्रंप ने एक सरकारी आदेश जारी करके कानून के कुछ नियमों में छूट दी है। उनका कहना है कि अभी ऐसा करना अमेरिका के हित में है। उन्होंने इस फैसले को सही ठहराने के लिए अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के सामने अपनी बात रखी है। इस कानून में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त कदम उठाने का प्रावधान था।
भारत पर 100% टैरिफ का क्या असर पड़ता?
आपको बता दें कि, भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है। इसी वजह से भारत पर भी अमेरिकी कार्रवाई का खतरा था। अगर अमेरिका भारतीय सामान पर 100% तक टैक्स लगा देता तो अमेरिका में सामान बेचना महंगा हो सकता था। इससे भारतीय कंपनियों और कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका थी। भारत से अमेरिका जाने वाले सामान की कीमत भी बढ़ सकती थी।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने 8 आईटी कंपनियों के ग्रीन कार्ड आवेदन पर रोक लगाई, भारतीय IT इंजीनियर्स पर क्या असर? क्या ऑप्शन शेष?
क्या भारत को आगे भी मिलेगी राहत?
फिलहाल ट्रंप के फैसले से भारत पर भारी टैक्स लगने का खतरा कुछ समय के लिए टल सकता है। लेकिन इसे पूरी तरह खत्म मानना सही नहीं होगा। अमेरिका आगे अपनी नीति बदल सकता है और नए फैसले ले सकता है। ऐसे में भारत को आने वाले समय में फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Created On :   17 Oct 2026 10:10 AM IST












