Sudhakar Dalela: कौन हैं सुधाकर दलेला? नेपाल में नियुक्त किए गए राजदूत, रह चुके हैं 1993 बैच के IFS अधिकारी

कौन हैं सुधाकर दलेला? नेपाल में नियुक्त किए गए राजदूत, रह चुके हैं 1993 बैच के IFS अधिकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल में सुधाकर दलेला को नया राजदूत नियुक्त किया है। वह 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को आधिकारिक घोषणा करके दी।

सुधाकर दलेला वर्तमान में विदेश मंत्रालय में नवीन श्रीवास्तव की जगह लेंगे। उन्होंने काठमांडू में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दलेला जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत की यात्रा की योजना पर काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दलेला बहुत जल्द अपना कार्यभार संभालेंगे। दलेला को राजदूत के रूप में काम करने का अनुभव भी है। वह साल 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं।

भारत सरकार ने सऊदी अरब में विपुल को यमन गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह सन् 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। विपुल सऊदी अरब में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और साथ ही साथ यमन में भी भारत के राजदूत के रूप में कार्य करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यमन में उनकी नियुक्ति का मुख्यालय रियाद, सऊदी अरब में रहेगा।

Created On :   16 Oct 2026 11:23 PM IST

Tags

Next Story