Houthi-Yemen War: हूती विद्रोहियों का यमन के राष्ट्रपति भवन पर मिसाइल अटैक, 2 सुरक्षाकर्मियों समेत 4 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। हूती विद्रोहियों ने यमन के अदन शहर स्थित राष्ट्रपति भवन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। अटैक के वक्त प्रधानमंत्री शाया मोहसेन अल-जिंदानी और कई मंत्री वहां मौजूद थे, सभी सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
हमले के बाद हूती विद्रोहियों की ओर से कहा गया कि उन्होंने अदन में सऊदी अरब के मिलिट्री ऑपरेशन हेडक्वार्टर को निशाना बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने हथियारों के भंडार को भी निशाना बनाने का दावा भी किया। हालांकि, अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़े -सऊदी अरब में हो रहे लगातार हूती हमलों के बीच भारत की एंट्री! भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर अपनाया सख्त रुख
अदन शहर यमन सरकार की अंतरिम राजधानी है। हूतियों के हमले के बाद राष्ट्रपति भवन से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इस हमले के बाद से यमन में चल रहा संघर्ष और बढ़ने की संभावना है।
यमन सरकार को सऊदी का समर्थन
यमन में हूती विद्रोहियों और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है। 2014 में हूतियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद सऊदी अरब ने अन्य कई देशों की मदद से उसके खिलाफ जंग शुरू कर दी। उसकी इच्छा थी कि यमन की मान्यता प्राप्त सरकार दोबारा सत्ता आए।
यह भी पढ़े -रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 20 दिन में चौथा अटैक, भारत ने की निंदा
इसके बाद से लेकर अब तक यमन पर कई हमले होते रहे हैं। लेकिन, इस दौरान सऊदी अरब हूतियों को पूरी तरह से पीछे धकेलने में कामयाब नहीं हो सका है। हूती विद्रोहियों का अभी भी यमन के बड़े इलाकों पर कब्जा है। वह जंग में सरकार की सेना को सैन्य मदद भी मुहैया कराता रहा है। वहीं, ईरान पर हूती विद्रोहियों को सपोर्ट करने के आरोप लगते रहे हैं।
Created On :   15 Oct 2026 11:04 PM IST












