भारतीय सियासत की गूंज लंदन तक!: PM मोदी के समर्थन में भारतीय समुदाय की रैली, विपक्ष पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराया और ‘मोदी-मोदी’, ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
यह भी पढ़े -अज्ञात धमकियों से घबराया अमेरिका, ब्रिटेन से सभी बॉम्बर हटाए; ट्रंप बोले- बड़ी मुसीबत में जिम्मेदार
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में शिकायतों का समाधान कानूनी और संवैधानिक तरीकों से किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार को जनता के जनादेश से चुनी हुई सरकार बताते हुए अपना समर्थन जताया।
यह प्रदर्शन भारत में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच हुआ। विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
इस बीच, ‘रीच इंडिया’ (Race, Ethnicity and Cultural Heritage) ने NSUI के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों की आलोचना की। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशों में भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने छात्रों से भारतीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर देश के भीतर चर्चा करने की अपील भी की।
Created On :   17 Oct 2026 1:02 PM IST













