ऐसे हैं दुनिया के अलग-अलग देशों के अजीबो-गरीब रहस्य

Such are the strange mysteries of different countries of the world
ऐसे हैं दुनिया के अलग-अलग देशों के अजीबो-गरीब रहस्य
ऐसे हैं दुनिया के अलग-अलग देशों के अजीबो-गरीब रहस्य

डिजिटल डेस्क। दुनिया में आये दिन कई ऐसी बातें होती रहती हैं जिनके बारे में जानकर आश्चर्य होता है। आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जो न कि सिर्फ इंसानों को बल्कि विज्ञान तक को कड़ी चुनौती देते हैं। इन रहस्यों को समझने और सुलझाने के लिए लोगों ने कई प्रयास भी किए, लेकिन आज तक इनका कोई भी जबाब नहीं मिल सका। ये रहस्य पूरी दुनिया में फैले हुए है। तो चलिए आज दुनिया के कुछ अलग- अलग रहस्यों के बारे में जानते हैं।  

आपने एलियन्स के बारे में देखा सुना तो होगा ही, लेकिन कभी करीब से इन्हें देखा नहीं होगा, मगर बता दें कि कई लोगों ने इन्हें काफी करीब से भी देखा है। दरअसल एरिया 51 का सैन्य अड्डा एक ऐसी जगह है जहां एलियंस को कई बार देखा गया है। यह जगह पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में दक्षिणी हिस्से में स्थित है। क्या कभी आपने कभी सुना कि किसी देश की सुरक्षा के नाम पर किसी तरह की आर्मी ना हो, लेकिन आईसलैंड दुनिया का ऐसा देश है जहां कोई भी आर्मी तैनात नहीं है और चौकाने वाली बात कि यह देश दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है।

अंगूर जो खाने में तो काफी खट्टा-मिठा लगता है, मगर क्या आप जानते हैं कि इससे क्या हो सकता है। भूलकर भी कभी अंगूर को माइक्रोवेव में न रखें। ऐसा करने से ये एक विस्फोट को रुप ले सकता है, जिससे सब तहस नहस हो सकता है। अब बात करें सजा की तो दुनिया के अलग- अलग देशों में अलग अलग सजा अलग-अलग अपराध के लिए दी जाती है, ये तो सबको पता होता है, लेकिन मिस्त्र में अगर किसी बिल्ली को मार दिया जाए तो बिल्ली की हत्या करने वाले को सजा में सजाए-मौत दी जाती थी। हालांकि अब ऐसा नहीं है। अगर आप न्ययॉर्क जा रहे हैं तो एक बात ध्यान रखें, मजाक में भी छत से कूदने की कोशिश न करें, क्योंकि यहां छत से कूदना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको सीधे मौत की सजा का फरमान सुनाया जाएगा।   

 

Created On :   18 Feb 2019 12:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story