Skin Care: ये आदतें अपनाने से पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा, कुछ ही दिनों में सब देख पाएंगे चमत्कार

- कई लोग हैं पिंपल्स से परेशान
- खानपान का रखें ध्यान
- नींद लें पूरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल अधिकतर लोग पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। अभी गर्मियां चल रही हैं तो लोगों को लगता है कि मौसम की वजह से मुहासे हो रहे हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि सिर्फ गर्मी के मौसम में ही पिंपल्स हो। इसकी एक बहुत बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल भी है। कई बार पिंपल्स की चिंता इतनी सताने लगती है कि लोग सेल्फ कॉन्फिडेंस ही खो देते हैं। आज हम आपके लिए कुछ शानदार टिप्स लेकर आए हैं जिससे ये समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके लिए आपको कुछ चीजों पर जोर डालना होगा। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनकी मदद से पिंपल्स से छुटकारा पाना आसान हो जाएगा?
चटपटा खाने से बचें
पिंपल्स आने की एक सबसे बड़ी वजह मसालेदार और बाहर का तला-भुना खाना है। घर का बना कम तेल वाला खाना खाएं।
पूरी नींद लें
अगर आपकी स्लीप साइकिल ठीक नहीं है तो पिंपल्स का आना आम बात है। नींद पूरी न होने से स्ट्रेस होता है और तनाव का असर चेहरे पर दिखता है।
कसरत करें
अगर हम पूरे दिन बैठे रहेंगे तो खाना अच्छे से नहीं पचेगा। खराब डइजेशन से भी पिंपल्स का सामना करना पड़ता है। हर दिन 30 मिनट जरूर एक्सरसाइज करें।
खूब पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी होने से मुहासे आना लाजमी है। इसलिए पानी पीने में किसी प्रकार का आलस न करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 May 2025 4:14 PM IST