15 अगस्त डेकोरेशन: क्या आप भी ढूंढ रहे हैं स्वतंत्रता दिवस की सजावट के लिए यूनिक आइडियाज? चलिए जानते हैं डेकोरेशन के कुछ बेस्ट ऑप्शन्स

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दफ्तरों से लेकर स्कूल्स तक हर जगह 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया जाता है और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है। सिर्फ ऑफिस-स्कूल में ही नहीं बल्कि अब तो स्वतंत्रता दिवस का जश्न कालोनी और घरों में भी सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने घर, स्कूल या कालोनी के कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें और सजावट करें। तो चलिए जानते हैं आप इस स्वतंत्रता दिवस पर किस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं।
बोर्ड सजाएं
आप अपनी क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड को भी रंगीन चित्रों से सजा सकते हैं। सूंदर-सुंदर चित्र बनाने के लिए आप कलरफुल चॉक या मार्कर से तिरंगा बना सकते हैं। इससे स्कूल के स्टेज के साथ-साथ आपकी क्लास भी एकदम रंगीन नजर आएगी। आप बोर्ड पर देशभक्ति से जुड़ी कविताएं और नारे लिख सकते हैं। साथ ही आप शहीद जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में शायरियां भी लिख सकते हैं।
रंगोली
आप अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी रंगोली बनाकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। घर, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस के दरवाजों पर आप सुंदर सी डिजाइन बनाएंगे।
पोस्टर बनाएं
आप स्वतंत्रता दिवस से जुड़े पोस्टर बना कर दीवार पर लग सकते हैं। इन पोस्टर्स में आप देशभक्ति से जुड़े नारे लिख सकते है। साथ ही, गांधी जी की फोटो, भगत सिंह, अशोक चक्र जैसी चीजें बना सकते हैं।
बैलून्स लगाएं
सेलिब्रेशन हो और गुब्बारे ना लगें ऐसा हो सकता है? आप 15 अगस्त के दिन सफेद, हरे और नारंगी रंग के बैलून्स की मदद से सजावट में चार चांद लगा सकते हैं।
Created On :   9 Aug 2024 6:22 PM IST












