Sawan 2025: सावन के तीसरे सोमवार को करना चाहते हैं भगवान शिव को प्रसन्ना, तो इस रंग के पहनें वस्त्र, यहां हैं बेहतरीन ऑप्शन्स

- 28 जुलाई को है सावन का तीसरा सोमवार
- सावन के तीसरे सोमवार को पहनते हैं नीला रंग
- नीले रंग से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। हर सोमवार का एक अपना ही रंग होता है। ठीक उसी तरह आने वाले सोमवार को नीले रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न किया जा सकता है। नीला रंग शांति, स्थिरता, और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ, यह भरोसे, वफादारी, और बुद्धिमत्ता का भी प्रतीक माना जाता है। सावन के सोमवार पर महिलाएं ज्यादातर ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में साड़ी से अच्छा ऑप्शन और क्या हो सकता है? अब बात कपड़ों की हो रही है तो चलिए यह भी जान लेते हैं कि आप 28 जुलाई को नीले रंग की कौन-कौन सी साड़ी पहन सकती हैं?
नीला बनारसी साड़ी
नीली लहरिया साड़ी
नीली ऑर्गेंजा साड़ी
नीली टिशू साड़ी
नीली सिल्क की साड़ी
नीली कांजीवरम साड़ी
नीली जॉर्जेट साड़ी
नीली कॉटन साड़ी
नीली शिफॉन साड़ी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   25 July 2025 3:54 PM IST