हेल्थ: क्या आप भी रहते हैं सिर दर्द से परेशान? अगर हां तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स और हेडेक को कहें हमेशा के लिए Bye-Bye!

क्या आप भी रहते हैं सिर दर्द से परेशान? अगर हां तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स और हेडेक को कहें हमेशा के लिए Bye-Bye!
  • आज कल सिर दर्द हो गया है आम
  • हेडेक से बचने के लिए लें पूरी नींद
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल के समय में सिर दर्द बिलकुल आम समस्या है। बच्चे हों या बड़े सभी आए दिन यही शिकायत लेकर बैठ जाते हैं कि सिर में दर्द हो रहा है। हेडेक से छुटकारा पाने के लिए हम न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं। कभी दवा का सहारा लेते हैं तो कभी सिर की मसाज करवाते हैं। लेकिन इन सभी चीजों में काफी पैसे खर्च होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सिर दर्द क्यों होता है और इसे खत्म करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

तनाव

जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से सिर दर्द होता है। इसलिए अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें। तनाव को कम करने के लिए हर दिन कम से कम 20 मिनट मेडिटेशन करना जरूरी है।

बाल न धोना

कई बार सिर इसलिए भी दर्द करता है क्योंकि हम कई दिनों तक बाल या सिर नहीं धोते। सिर ज्यादा दिनों तक न धोने से पोर्स, तेल और धूल-मिट्टी से ब्लॉक हो जाते हैं और ऑक्सीजन नहीं जा पाती। इसलिए हफ्ते में एक से 2 बार शैंपू का जरूर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पोर्स खुल जाते हैं।

पानी न पीना

दिन में पर्याप्त पानी न पीना या पानी की कमी होने से भी सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए दिन में 5 से 6 ग्लास पानी पीना बेहद जरूरी है।

ज्यादा देर फोन या कंप्यूटर चलाना

आज कल हमारा स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। कई बार तो हम बिना काम के ही घंटों फोन में रील देखते रह जाते हैं। स्क्रीन के सामने ज्यादा बैठने से भी सिर दर्द की परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए फोन और कंप्यूटर उतना ही चलाएं जितना जरूरी है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   19 July 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story