Decoration Ideas: इस नवरात्रि कैसे करें मंदिर की सजावट? यहां से लें शानदार आइडियाज

इस नवरात्रि कैसे करें मंदिर की सजावट? यहां से लें शानदार आइडियाज
चैत्र नवरात्रि में मंदिर सजाने के लिए सफाई, फूल, दीपक जरूरी है। रोज ताजगी बनाए रखने से घर में शांति और भक्ति का माहौल बना रहता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि बहुत शुभ और पवित्र त्योहार माना जाता है। इस समय लोग अपने घर के मंदिर को साफ और सुंदर रखना पसंद करते हैं। साफ मंदिर में पूजा करने से मन शांत रहता है और घर में अच्छी एनर्जी आती है। मंदिर सजाने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती, आप घर की साधारण चीजों से भी इसे खूबसूरत बना सकते हैं। फूल, दीया, कपड़ा और छोटी सजावट से मंदिर का लुक बदल जाता है। जब मंदिर सजा हुआ होता है तो पूजा करने का मन और भी ज्यादा लगता है और घर में भक्ति का माहौल बना रहता है। तो चलिए जानते हैं आप इस नवरात्रि अपना मंदिर को कैसे सजा सकते हैं?

मंदिर की जगह को साफ और खुला रखें

मंदिर के आसपास ज्यादा सामान न रखें। जगह साफ और खुली होगी तो मंदिर अच्छा लगेगा।

ताजे फूल और पत्तों का इस्तेमाल करें

फूल और हरे पत्ते लगाने से मंदिर में ताजगी आती है और माहौल पॉजिटिव रहता है।

घंटी और पूजा की चीजें सजाएं

घंटी, धूपदान और पूजा की थाली को अच्छे से सजाकर रखें, इससे मंदिर व्यवस्थित दिखता है।

अगरबत्ती और धूप जलाएं

धूप और अगरबत्ती से मंदिर में अच्छी खुशबू आती है और मन शांत होता है।

रोज सजावट को ताजा रखें

हर दिन फूल बदलें और मंदिर को साफ रखें, इससे मंदिर हमेशा सुंदर और नया लगता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 March 2026 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story