रक्षाबंधन 2025: इस रक्षाबंधन अपने भाइयों की कलाई को करें और भी ज्यादा सुंदर, यहां देखें चांदी की खास और लेटेस्ट डिजाइनें

- रक्षाबंधन का त्योहार है आने वाला
- अपने भाइयों को बांधें खास तरह की चांदी की राखी
- यहां देखें खास डिजाइंस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई ऐसे त्योहार हैं जो बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मनाए जाते हैं। इनमें से एक रक्षाबंधन का भी त्योहार है। रक्षाबंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल ये दिन 9 अगस्त को है। इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों के लंबी उम्र की मनोकामना करती हैं और उनकी तरक्की के लिए प्रार्थना करती हैं। बहनें अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी वादा करते हैं कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे। हर साल रक्षाबंधन पर कई सारी राखियां मार्केट में दिखती हैं। अगर इस बार आप कुछ खास राखियां बांधना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए चांदी की बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस लेकर आए हैं।
क्या चांदी की राखियां बांध सकते हैं?
ऐसे में कई लोगों के मन में ये भी सवाल होगा कि क्या चांदी की राखियां बांध सकते हैं? आपको बता दें, कि चांदी की राखियां बिल्कुल बांध सकते हैं। ये दिखने में तो सुंदर होती हैं और बहुत ही लंबे समय तक पहनी जा सकती हैं। चांदी की राखी को शुभ भी माना जाता है। इसे बांधने से चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही मानसिक शांति और लाभ मिलते हैं। तो चलिए चांदी की राखी की कुछ लेटेस्ट डिजाइंस देखते हैं।
वीरा नाम की चांदी की राखी
कृष्ण जी की मुरली वाली राखी
चांदी का ब्रेसलेट
रुद्राक्ष के साथ वाला चांदी का ब्रेसलेट
भाई नाम का चांदी का ब्रेसलेट
स्लीक चांदी का ब्रेसलेट
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   6 Aug 2025 6:55 PM IST